विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हापुड़ में कृषि भूमि पर बनेंगी आवासीय कॉलोनियां, भू-उपयोग बदलने के प्रस्ताव पर आज मुहर संभव

Published: Wed, 16 Sep 2026 05:25 AM (IST)Updated: Wed, 16 Sep 2026 07:02 AM (IST)

हापुड़ और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि भूमि को आवासीय और व्यावसायिक उपयोग में बदलने की तैयारी है। मेरठ ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।

एआई जेनेरेटेड इमेज।

HighLights

  1. हापुड़ में कृषि भूमि को आवासीय उपयोग में बदलने की तैयारी।

  2. हरिपुर आवासीय योजना सहित कई भू-उपयोग परिवर्तन प्रस्ताव।

  3. मेरठ में कमिश्नर की अध्यक्षता में प्राधिकरण की बोर्ड बैठक।

जागरण संवाददाता, हापुड़। शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि भूमि पर आवासीय गतिविधियों का रास्ता खोलने की तैयारी है।

बुधवार शाम को मेरठ में कमिश्नर की अध्यक्षता में होने वाली प्राधिकरण की 75वीं बोर्ड बैठक में कई भू-उपयोग परिवर्तन के प्रस्ताव रखे जाने प्रस्तावित हैं। इनमें बाबूगढ़ क्षेत्र में विकसित की जा रही हरिपुर आवासीय योजना के लिए करीब 1.94 करोड़ वर्गमीटर भूमि के खसरों का भू-उपयोग कृषि से आवासीय किए जाने का प्रस्ताव शामिल है।

इसके अलावा अनवरपुर और निजामपुर की कुल करीब 4.08 हेक्टेयर भूमि के भू-उपयोग परिवर्तन का मामला भी एजेंडे में है।

भूमि उपयोग परिवर्तन और मानचित्र स्वीकृति के प्रस्ताव

सिंभावली-मुरादाबाद और शकरपुर क्षेत्र में 77,792 वर्गमीटर भूमि में से महायोजना मार्ग व हरित पट्टी की भूमि छोड़कर 74,144 वर्गमीटर भूमि को हाईवे फैसिलिटी जोन और कृषि से आवासीय उपयोग में बदलने का प्रस्ताव है।

ग्राम कावी में 48,709 वर्गमीटर व्यावसायिक भूमि को आवासीय उपयोग में बदलने का प्रस्ताव है।

अच्छेजा में 1,678 वर्गमीटर भूमि पर औद्योगिक मानचित्र की स्वीकृति और आनंद विहार योजना के 30 मीटर चौड़े मार्ग को पहुंच मार्ग के रूप में इस्तेमाल करने की अनुमति का प्रस्ताव भी शामिल है। ये सभी मामले बोर्ड की स्वीकृति के लिए रखे जाने हैं।

यह भी पढ़ें- यूपी कृषि विजन: 2047 तक 27 प्रतिशत कृषि भूमि पर प्राकृतिक खेती का लक्ष्य

यह भी पढ़ें- भोजपुर में बाढ़ से 23 हजार हेक्टेयर कृषि भूमि प्रभावित, किसानों को भारी नुकसान