हापुड़ में तंदूर पर थूककर रोटी बना रहा था नसीमुद्दीन, वीडियो वायरल होने के बाद मेरठ से गिरफ्तार
हापुड़ के मुक्तेश्वरा गांव में एक शादी समारोह में तंदूर पर थूककर रोटी बनाते नसीमुद्दीन का वीडियो वायरल हुआ। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए मेरठ नि ...और पढ़ें

तंदूर पर थूककर रोटी बना रहा था नसीमुद्दीन

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, हापुड़। तंदूर पर सिकती रोटी की खुशबू भूख मिटाती है, लेकिन जब उस पर थूक की परत चढ़ी हो तो, वह शर्मनाक बन जाती है। वीडियो में कैद ये मंजर इंसान की नीचता की हद है। ऐसा ही एक मामला थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव मुक्तेश्वरा से सामने आया है।
जहां एक शादी समारोह में तंदूर पर थूक कर रोटी बनाते युवक का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
रोटी पर थूक कर तंदूर में बना रहा था
वीडियो के सोशल पर प्रसारित होते ही हड़कंप मच गया। बुधवार को गांव मुक्तेश्वरा के ग्रामीण एकत्र होकर थाने पहुंचे और आरोपित को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे थे, थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया वायरल वीडियो की जांच की तो, आरोपित जिला मेरठ थाना किठौर के कस्बा शाहजहांपुर के मोहल्ला सलावत का रहने वाला नसीमुद्दीन है।
पूछताछ करने पर आरोपित नसीमुद्दीन ने बताया कि 19 अप्रैल को गांव मुक्ततेश्वरा में एक बारात आई थी, जिसमें वह रोटी पर थूक कर तंदूर में बना रहा था। मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपित के खिलाफ संबंधित धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपित नसीमुद्दीन के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की गई है।