हापुड़ में मस्जिद में 6 वर्षीय बच्ची के साथ मौलाना का घिनौना काम, दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज
हापुड़ के सिंभावली में एक मस्जिद में पढ़ने गई 6 वर्षीय बच्ची से मौलाना द्वारा दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। बच्ची के पिता की शिकायत पर आरो ...और पढ़ें

पुलिस ने आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।
HighLights
मस्जिद में 6 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास।
मौलाना नईम पर लगा आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार।
बच्ची के पिता की शिकायत पर दर्ज हुआ मुकदमा।
जागरण संवाददाता, सिंभावली (हापुड़)। थाना क्षेत्र के एक गांव में मस्जिद में पढ़ने गई छह वर्षीय बच्ची के साथ मौलाना द्वारा दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। बच्ची के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।
सिंभावली थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी है। उसमें उल्लेख किया है कि बृहस्पतिवार को उसकी छह वर्षीय बेटी गांव के अन्य बच्चों के साथ मस्जिद में पढ़ने के लिए गई थी। मस्जिद में जिला मेरठ के नंगलामल का मौलाना नईम मस्जिद में बच्चों को शिक्षा देता है। मौलाना ने पढ़ने के बाद सभी बच्चों को घर भेज दिया और बेटी को वहीं पर रोक लिया। मौलाना नईम ने बेटी को कमरे में बंद कर लिया।
इसी दौरान पड़ोस का एक व्यक्ति मस्जिद पहुंचा। कमरे का दरवाजा खोलने पर उसने आरोपित और बच्ची को आपत्तिजनक अवस्था में देखा। शोर मचाने पर आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए और डायल-112 पर सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपित को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार का कहना है कि बच्ची के पिता की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपित को हिरासत में लेकर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।