हापुड़ में फिर जमकर गरजा बुलडोजर, 35 साल पुराने अवैध बस स्टैंड से जमीन मुक्त कराई
हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में पालिका ने स्याना रोड पर 35 साल से निजी बसों द्वारा अवैध रूप से कब्जाई गई अपनी जमीन को मुक्त कराया। अधिशासी अधिकारी पवित्रा ...और पढ़ें
-1775825188422_m.webp)
हापुड़ में गरजा बुलडोजर। जागरण
HighLights
हापुड़ पालिका ने 35 साल बाद जमीन कब्जा मुक्त कराई।
अवैध बस स्टैंड पर बुलडोजर चलाकर रास्ते बंद किए।
पालिका अब यहां बारात घर बनाएगी, आय बढ़ेगी।
संवाद सहयोगी, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)। हापुड़ में नगर के स्याना रोड पर पालिका की कई बीघा जमीन पड़ी हुई है। इस जमीन से स्याना-बुलंदशहर को चलने वाली बसों का संचालन होता है।
इसके अंदर एवं बाहर पालिका की दुकान एवं कमरे बने हुए है। इस जमीन पर करीब 35 वर्ष से इन बस संचालको का कब्जा था।
कब्जा करने का प्रयास किया
पालिका अधिशासी अधिकारी पवित्रा त्रिपाठी ने बताया कि पालिका की इस जमीन पर करीब 35 वर्षो से प्राइवेट बसों का संचालन हो रहा है। पालिका को इस कार्य से कोई आय नहीं हो रही है। वहीं इसके अंदर ट्रक आदि की मरम्मत का कार्य चलता रहता है। अंदर बनाए गए कमरों पर बस यूनियन से जुड़े कुछ लोगों ने कब्जा करने का प्रयास किया है।
कई स्थानों पर चारदीवारी को तोड़ कर उसमें वाहन खड़े किए जाते हैं। इसी को देखते हुए शुक्रवार को पालिका अधिशासी के नेतृत्व में टीम ने बुलडोजर के माध्यम से दोनों गेट के रास्तों की खोदाई कराते हुए वहां जंजीर डाल दी है।
पालिका की बढ़ेगी आय
उन्होंने बताया कि पालिका इस जमीन की टूटी चारदीवारी को ठीक कराने के बाद यहां पर बारात घर बनाएगी, जिससे नगर के लोगों को सुविधा मिलेगी तो वहीं पालिका की आय भी बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि पालिका की जमीन का किसी को भी दुरुपयोग नहीं करने दिया जाएगा।