हापुड़ हत्याकांड: भीमसिंह की मौत के बाद दो आरोपी हिरासत में, परिवार पर हुआ था दो दिन हमला
हापुड़ के अकबरपुर बुकलाना गांव में भीमसिंह और उनके परिवार पर दो दिन लगातार हमला हुआ, जिसमें भीमसिंह की मौत हो गई। पुलिस ने अब इस मामले में दो आरोपियों ...और पढ़ें
-1785654586796_m.webp)
भीमसिंह।
HighLights
हापुड़ में भीमसिंह और परिवार पर दो दिन लगातार हमला हुआ।
हमले में गंभीर घायल भीमसिंह की उपचार के दौरान मौत।
पुलिस ने भीमसिंह हत्याकांड में दो आरोपियों को हिरासत में लिया।
सतीश शर्मा, सिंभावली (हापुड़)। हापुड़ में थाना क्षेत्र के अकबरपुर बुकलाना गांव में भीमसिंह और उसके परिवार पर आरोपितों ने दूसरे गांव के लोगों को बुलाकर दो दिन लगातार हमला किया। अब पुलिस ने किरकिरी होने पर भीम की मौत के मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज स्वजन और ग्रामीणों ने शव को रखकर हंगामा किया था।
परविंदर नागर ने बताया कि 22 जुलाई को गांव निवासी नेमपाल शराब के नशे में भीम सिंह के घर पहुंचा और गाली-गलौज के साथ मारपीट की। इसके बाद मामला शांत हो गया, लेकिन अगले दिन 23 जुलाई की सुबह नेमपाल अपने साथ ब्रह्मपाल, ओमपाल, सतेंद्र, सुभाष, धनपुरा निवासी प्रिंस, पप्पू और अन्य लोगों के साथ तमंचे, लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर दोबारा घर में घुस आया।
कई सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए
आरोप है कि आरोपितों ने फायरिंग करते हुए परिवार पर हमला कर दिया। हमले में भीम सिंह, उनके पुत्र सागर सहित परिवार के कई सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। भीम सिंह और सागर को मेरठ मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। जहां पर उपचार के दौरान भीम नागर ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया था।
थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार का कहना है कि मामले में गंभीरता से कार्रवाई की जा रही है। मुकदमे से संबंधित दो लोगों को हिरासत में लेकर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।