Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कांवड़ यात्रा की सुरक्षा को हापुड़ पुलिस तैयार, 17 सेक्टरों में दौड़ेंगी मोबाइल बाइक टीमें

    Updated: Sat, 25 Jul 2026 07:14 AM (GMT+05:30)

    हापुड़ पुलिस ने आगामी कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं, जिसमें एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने मोबाइल बा ...और पढ़ें

    हापुड़ पुलिस। जागरण

    हापुड़ पुलिस। जागरण

    HighLights

    1. हापुड़ पुलिस ने कांवड़ यात्रा के लिए सुरक्षा इंतजाम पूरे किए।

    2. एसपी ने 'कांवड़ यात्रा मोबाइल बाइक टीम' को हरी झंडी दिखाई।

    3. जनपद को 17 सेक्टरों में बांटकर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई।

    जागरण संवाददाता, हापुड़। आगामी कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुगम और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए हापुड़ पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम पूरे कर लिए हैं।

    पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बुधवार को पुलिस कार्यालय से ''कांवड़ यात्रा मोबाइल बाइक टीम'' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा की संवेदनशीलता को देखते हुए पूरे जनपद को 17 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक सेक्टर में एक मोबाइल बाइक टीम तैनात रहेगी, जो कांवड़ मार्गों, भीड़भाड़ वाले चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर लगातार गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखेगी।

    पुलिस के अनुसार, संकरे और अत्यधिक भीड़भाड़ वाले मार्गों पर बड़े वाहनों की आवाजाही कठिन होती है। ऐसे में बाइक टीमें किसी भी दुर्घटना, जाम या आपात स्थिति की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत और सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगी। साथ ही यातायात को सुचारु बनाए रखने में भी इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

    एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, हुड़दंग या शांति भंग करने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ तत्काल और सख्त कार्रवाई की जाए।

    उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यात्रा का शांतिपूर्ण संचालन पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। पुलिस ने आम नागरिकों और श्रद्धालुओं से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु, व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत निकटतम पुलिसकर्मी अथवा कंट्रोल रूम को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

    खबरें और भी