हापुड़ में पुलिस का दुष्कर्म आरोपी के साथ मुठभेड़, गोली लगने से हुआ घायल
हापुड़ में गढ़ कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी भोला उर्फ नेपाल को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गोली लगने से घायल आरोपी को अस्पताल में ...और पढ़ें

हापुड़ में दुष्कर्म आरोपी भोला पुलिस मुठभेड़ में घायल गिरफ्तार। (संकेतात्मक फोटो)
HighLights
दुष्कर्म के आरोपी भोला उर्फ नेपाल को पुलिस ने दबोचा।
मुठभेड़ के दौरान आरोपी को पुलिस की गोली लगी, घायल।
दो नाबालिग किशोरियों से दुष्कर्म का गंभीर आरोप है।
जागरण संवाददाता, हापुड़। गढ़ कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी भोला उर्फ नेपाल के साथ मुठभेड़ कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा व कारतूस भी बरामद किए हैं।
आरोपी भोला पर दो नाबालिग किशोरियों के साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने खेत में धान लगवाने के बहाने दोनों किशोरियों को घर से जंगल ले गया और वहां उनके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
आरोपी को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया
पुलिस ने आरोपी की तलाश में छापेमारी की तो वह भागने की कोशिश करने लगा, जिसके बाद हुई मुठभेड़ में उसे गोली लगी। घायल आरोपी को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।