गैस बिल अपडेट कराने के नाम पर ₹7.92 लाख की ठगी, हापुड़ पुलिस ने महिला को वापस दिलाई पूरी रकम
हापुड़ में आईजीएल गैस बिल अपडेट कराने के नाम पर एक महिला से साइबर ठगों ने 7.92 लाख रुपये की ठगी की। साइबर क्राइम पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महि ...और पढ़ें

HighLights
आईजीएल गैस बिल अपडेट के नाम पर ठगी हुई।
हापुड़ की महिला से 7.92 लाख रुपये लूटे गए।
साइबर पुलिस ने पूरी रकम वापस दिलाई।
जागरण संवाददाता, हापुड़। आईजीएल गैस बिल अपडेट कराने के नाम पर साइबर ठगों के झांसे में आकर 7.92 लाख रुपये गंवाने वाली महिला को साइबर क्राइम थाना पुलिस ने पूरी रकम वापस दिला दी। त्वरित कार्रवाई के चलते ठगी गई राशि महिला के खाते में लौट आई, जिससे उसे बड़ी राहत मिली।
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला श्रीनगर की रहने वाली पुष्पा के मोबाइल पर आइजीएल गैस बिल अपडेट कराने के नाम पर साइबर ठगों ने संपर्क किया। ठगों ने महिला को फर्जी प्रक्रिया में उलझाकर ऑनलाइन माध्यम से उनके बैंक खाते से 7.92 लाख रुपये निकाल लिए।
रकम कटने का पता चलने पर महिला ने तत्काल साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही साइबर थाना पुलिस ने संबंधित बैंकों और अन्य एजेंसियों से समन्वय स्थापित कर ट्रांजेक्शन को ट्रेस कर लिया। समय रहते की गई कार्रवाई के चलते ठगी गई पूरी राशि महिला के बैंक खाते में वापस करा दी गई।
साइबर थाना प्रभारी ने बताया कि गैस बिल, बिजली बिल, केवाईसी अपडेट या अन्य सेवाओं के नाम पर आने वाले अनजान कॉल, लिंक और मैसेज से सतर्क रहें। किसी भी व्यक्ति के कहने पर ओटीपी, बैंक खाते का विवरण, एटीएम या डेबिट कार्ड की जानकारी साझा न करें।
खबरें और भी
उन्होंने कहा कि साइबर ठगी होने पर बिना देरी किए तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं या नजदीकी साइबर थाने से संपर्क करें। समय पर शिकायत मिलने पर ठगी गई रकम वापस मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है।