हापुड़ के हशूपुर में चिनाई ठेके पर विवाद, दो पक्षों में जमकर पथराव
हापुड़ के हशूपुर गांव में चिनाई के ठेके को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि लाठी-डंडों से मारपीट और पथराव हुआ, जिसमें कई लोग घायल ह ...और पढ़ें
-1782279140384_m.webp)
छत पर चढ़कर पथराव करते एक पक्ष के लोग।
HighLights
हापुड़ के हशूपुर गांव में चिनाई ठेके पर विवाद।
दो पक्षों के बीच लाठी-डंडों से मारपीट और पथराव।
कई लोग घायल, पुलिस ने जांच शुरू की।
ध्रुव शर्मा, हापुड़। गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के हशूपुर गांव में मंगलवार की रात चिनाई ठेके के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच लाठी डंडों से हमले के साथ ही जमकर पथराव हुआ, जिसमें कई लोग घायल हो गए।
गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के हशूपुर गांव में गुड्डू पुत्र ब्रहमपाल तथा सोनू पुत्र धर्मवीर मकान निर्माण का कार्य करते हैं। इन दाेनों के बीच चिनाई के ठेके को लेकर मंगलवार को विवाद हो गया।
देर शाम गाली गलौज से शुरू हुआ विवाद चंद मिनटों में मारपीट में तब्दील हो गया। जिसके बाद देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग अपनी छतों पर चढ़ गए तथा एक दूसरे पर जमकर पथराव किया।
पथराव के दौरान आसपास बने कई मकानों में जाकर ईंट गिरी, जिससे कई लोग चोटिल हो गए तो वहीं एक व्यक्ति के मकान पर पड़ा टीन शैड भी क्षतिग्रस्त हो गया। पथराव की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि अभी लिखित में शिकायत नहीं आई है। बावजूद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।