Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हापुड़ में नाबालिग से दुष्कर्म, छोटी बहन से छेड़छाड़; ग्रामीणों का थाने पर प्रदर्शन

    Updated: Fri, 27 Mar 2026 04:42 AM (IST)

    हापुड़ के धौलाना में एक 14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म और उसकी 7 वर्षीय बहन से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी तुषार उर्फ काके दोनों बहनों को एक ...और पढ़ें

    बच्ची से दुष्कर्म के मामले में लोगों का फूटा गुस्सा।

    बच्ची से दुष्कर्म के मामले में लोगों का फूटा गुस्सा।

    HighLights

    1. धौलाना में 14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म, बहन से छेड़छाड़।

    2. आरोपी तुषार उर्फ काके ने अवैध होटल में किया अपराध।

    3. ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

    जागरण संवाददाता, हापुड़(धौलाना)। थाना धौलाना क्षेत्र के एक गांव में एक आरोपित ने 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की छोटी सात वर्षीय बहन से छेड़छाड़ की। घटना से आक्रोशित स्वजन व ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर हंगामा किया। काफी देर तक चले विरोध के बाद पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।

    पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में धौलाना के एक मोहल्ले के व्यक्ति ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर मोहल्ले का ही तुषार उर्फ काके उसकी 14 वर्षीय और सात वर्षीय पुत्रियों को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि युवक दोनों बच्चियों को बाइक पर बैठाकर कस्बे में अवैध रूप से संचालित एक होटल में ले गया।

    आरोपित ने बड़ी पुत्री के साथ जबरन दुष्कर्म किया

    होटल में आरोपित ने बड़ी पुत्री के साथ जबरन दुष्कर्म किया, जबकि छोटी पुत्री के साथ छेड़छाड़ की। इसी दौरान किसी ग्रामीण ने पीड़ित को घटना की सूचना दे दी। सूचना मिलने पर जब पीड़ित होटल पहुंचा तो आरोपित उन्हें देखकर मौके से फरार हो गया। इसके बाद पीड़ित दोनों बेटियों को लेकर सीधे थाना धौलाना पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

    घटना की सूचना गांव में फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्वजन थाने पहुंच गए। लोगों ने आरोपित की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए थाने का घेराव कर दिया और हंगामा किया। काफी देर तक थाने के बाहर लोगों की भीड़ जमा रही।

    खबरें और भी

    पुलिस ने समझा-बुझाकर ग्रामीणों को शांत कराया

    स्थिति को देखते हुए पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया और कार्रवाई का भरोसा दिलाया। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण पुलिस प्रशासन भी सतर्क हो गया है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है।

    थाना प्रभारी अवनीश कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- कलेसर में बनेगा गुरु तेग बहादुर वन, हरियाणा सरकार की संत सम्मान योजना; सिख परिवारों को नौकरी देने की तैयारी