हापुड़: निकाह के दो साल बाद पत्नी को तीन तलाक देकर घर से निकाला, मासूम बेटी को भी छीना
हापुड़ में दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को तीन तलाक देकर मासूम बेटी को छीन लिया। पुलिस ने पति समेत सात ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न ...और पढ़ें
-1785042629218_m.webp)
AI जनरेटेड।
HighLights
दहेज मांग पूरी न होने पर पत्नी को प्रताड़ित किया।
पति ने तीन तलाक देकर मासूम बेटी को छीन लिया।
पुलिस ने पति समेत सात आरोपियों पर केस दर्ज किया।
केशव त्यागी , हापुड़। हापुड़ में अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने कोतवाली क्षेत्र की एक विवाहिता को प्रताड़ित किया। मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को तीन तलाक कह किया। पत्नी से मासूम बेटी को छीनकर उसे घर से निकाल दिया।
इस मामले में पुलिस ने पति समेत सात आरोपितों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, गाली-गलौज, तीन तलाक और अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में सिकंदर गेट, मोती कॉलोनी की रानी ने बताया कि उसका निकाह 20 सितंबर 2024 को मेरठ के थाना नौचंदी क्षेत्र स्थित मोती मस्जिद ढिवाई नगर के जुनैद पुत्र हबीब के साथ हुआ था। बचपन में मां के निधन के बाद पीड़िता का पालन-पोषण उसकी बहन और बहनोई ने किया था।
मानसिक उत्पीड़न किया
शादी में करीब आठ लाख रुपये खर्च किए गए और सोने-चांदी के आभूषण समेत पर्याप्त दहेज भी दिया गया था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति, ससुराल पक्ष और अन्य आरोपित अतिरिक्त दहेज के रूप में एक बाइक और दो लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ आए दिन गाली-गलौज, मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया जाता था।
20 जुलाई 2026 को पति जुनैद, ससुर हबीब, देवर दानिश, नंदोई ताहिर और ननद तब्बुसुम, हीना और गुलिस्ता ने एकजुट होकर उसके साथ मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए।
सूचना मिलने पर उसकी बहन, बहनोई और अन्य रिश्तेदार मौके पर पहुंचे और उसे अपने साथ ले आए। आरोप है कि इसी दौरान उसके पति ने उसे तीन बार तलाक कह दिया। इतना ही नहीं, उसकी करीब एक वर्ष की मासूम बेटी को भी अपने पास रख लिया और उसे साथ नहीं जाने दिया।
खबरें और भी
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच कर आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।