हापुड़ में पहली पत्नी का हंगामा: दूसरी शादी में मचा बवाल, 14 लाख में हुआ समझौता
हापुड़ में एक व्यक्ति की दूसरी शादी को उसकी पहली पत्नी ने रोक दिया, क्योंकि तलाक के समझौते के अनुसार 14 लाख रुपये का भुगतान नहीं किया गया था। पुलिस के ...और पढ़ें
-1776707942597_m.webp)
हापुड़ में पति की दूसरी शादी में पहुंची पहली पत्नी, जमकर किया हंगामा। (एआई जेनरेटेड)
HighLights
पहली पत्नी ने दूसरी शादी में किया हंगामा
कोर्ट के आदेश के 14 लाख बकाया थे
पुलिस की मौजूदगी में हुआ समझौता
जागरण संवाददाता, हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास क्षेत्र स्थित एक होटल में सोमवार को शादी का मंडप सजा था। शहनाई बज रही थी, बाराती नाच रहे थे। दूल्हा अपनी दूसरी शादी के लिए तैयार खड़ा था। तभी उसकी पहली पत्नी अपनी चार साल की मासूम बेटी को गोद में लिए, रिश्तेदारों के साथ होटल में घुसी।
यह शादी रोक दो..अभी तक मेरा तलाक पूरा नहीं हुआ। कोर्ट के आदेश के बाकी 14 लाख रुपये भी नहीं दिए गए। यह सुनकर वहां मौजूद सभी लोग सन्न रह गए। हंगामा बढ़ता देखकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में दुल्हे पक्ष द्वारा बकाया रुपये महिला को दिए दिए गए। जिसके बाद शादी संपन्न हुई।
मारपीट और मानसिक प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज
दरअसल, कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चमरी के युवक की शादी दिल्ली के बुराड़ी की युवती की शादी वर्ष 2020 में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद दंपती के बीच कलह शुरू हो गई। 2022 में विवाहिता ने पति, ससुर और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और मानसिक प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया था।
मामले में न्यायालय ने युवक को पीड़िता को कुल 42 लाख रुपये देने का आदेश दिया था। इसमें से युवक ने 28 लाख रुपये चुकाए और तलाक की प्रक्रिया भी शुरू कर दी थी। लेकिन बाकी के 14 लाख रुपये अभी तक नहीं दिए गए थे। कोर्ट का अंतिम तलाक आदेश भी पूरी तरह फाइनल नहीं हुआ था।
खबरें और भी
पहली पत्नी और उसके स्वजन वहां पहुंचे और हंगामा करने लगे
इसी बीच युवक ने मेरठ जिले के गांव पांची की एक युवती से दूसरी शादी तय कर ली थी। सोमवार को आवास विकास स्थित होटल में विकास की दूसरी शादी की जा रही थी। इसी बीच पहली पत्नी और उसके स्वजन वहां पहुंचे और हंगामा करने लगे। हंगामे की सूचना मिलते ही सीओ वरुण मिश्रा, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय तुरंत मौके पर पहुंच गई। हंगामा बढ़ता देख दोनों पक्षों को कोतवाली ले जाया गया।
कोतवाली में घंटों चली बातचीत के बाद युवक ने अपनी पहली पत्नी को बाकी के 14 लाख रुपये दिए। रुपये मिलते ही उसका का गुस्सा शांत हो गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौते के उन्हें छोड़ दिया। इसके बाद युवक होटल लौटा और रात में दूसरी शादी संपन्न कर ली।