Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हापुड़ में स्मार्ट मीटर के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल, हाईवे जाम कर बिजली घर घेरा

    Updated: Mon, 20 Apr 2026 12:41 PM (GMT+05:30)

    हापुड़ के मोहल्ला गढ़ी की महिलाओं ने स्मार्ट मीटर के विरोध में पहले हाईवे जाम किया, जिससे आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा। अधिकारी न मिलने पर वे बिजली व ...और पढ़ें

    महिलाओं ने हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया।

    महिलाओं ने हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया।

    HighLights

    1. आधा घंटा बाधित रहा यातायात, लंबी कतारें

    2. बिजली विभाग के दफ्तर पहुंचकर अधिकारियों का घेराव किया

    3. पुलिस हस्तक्षेप से यातायात सामान्य हुआ, स्थिति नियंत्रण में।

    संवाद सहयोगी, हापुड़ (पिलखुवा)। स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में सोमवार को मोहल्ला गढ़ी की महिलाओं ने हाईवे पर जाम लगाकर यातायात बाधित कर दिया। महिलाएं पहले बिजली विभाग के दफ्तर पहुंचीं, लेकिन वहां अधिकारी मौजूद नहीं मिले। इससे नाराज होकर महिलाएं हाईवे पर पहुंचीं और दोनों ओर से मार्ग रोक दिया, जिससे कुछ ही देर में वाहनों की लंबी कतार लग गई।

    करीब आधा घंटा तक जाम की स्थिति बनी रही। गर्मी के कारण रास्ते में फंसे लोग परेशान होते रहे। इसी बीच अधिशासी अभियंता मनीष कुमार यादव के कार्यालय पहुंचने की जानकारी मिलते ही महिलाओं ने हाईवे खाली कर दिया और सीधे बिजली घर पहुंचकर विरोध जारी रखा। वहां भी नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को रखा गया।

    WhatsApp Image 2026-04-20 at 12.31.29 PM

    सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए यातायात सुचारु कराया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि जाम की सूचना पर पुलिस तुरंत पहुंची और समझाइश देकर मार्ग खुलवाया गया।

    फिलहाल स्थिति सामान्य है और नजर रखी जा रही है। प्रदर्शन में सावित्री, कम्मो, सुनीता, रचना, मंजू देवी, राजकुमारी, पूनम, शांति और माला सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।

    यह भी पढ़ें- यूपी में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने पर लगी रोक, उपभोक्ताओं को मिली बड़ी राहत: CM योगी ने मांगी रिपोर्ट

    यह भी पढ़ें- बिजली बिल जमा करने के दूसरे दिन पॉजिस्टिव वैलेंस 1570 से घटकर रह गया 392 रुपये, UPPCL ऐप से हुआ खुलासा