Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिजली बिल जमा करने के दूसरे दिन पॉजिस्टिव वैलेंस 1570 से घटकर रह गया 392 रुपये, UPPCL ऐप से हुआ खुलासा

    Updated: Sun, 19 Apr 2026 07:50 PM (IST)

    अमरोहा के विजयपाल सिंह ने स्मार्ट मीटर में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने 3000 रुपये जमा किए, जिससे 1570 रुपये का पॉजिटिव बैलेंस हुआ, लेकिन अगले द ...और पढ़ें

    पॉजिटिव वैलेंस 1571 से घटकर 392 रुपये रहने का आरोप।

    पॉजिटिव वैलेंस 1571 से घटकर 392 रुपये रहने का आरोप।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, अमरोहा। शहर के अमरोहा ग्रीन कॉलोनी निवासी उपभोक्ता विजयपाल सिंह ने एक्सईएन निखिल वर्मा को शिकायती पत्र सौंपकर स्मार्ट मीटर में गड़बड़ होने का आरोप लगाया है।

    उनका आरोप है कि 18 अप्रैल को 1430 रुपये का बिल निकाला था। लेकिन निगेटिव वैलेंस से बचने के लिए उसी दिन काउंटर पर जाकर तीन हजार रुपये जमा कर दिए। जिसमें 1570 रुपये का पॉजिटिव वैलेंस हो गया था। लेकिन दूसरे दिन यूपीपीसीएल एप खोलकर देखा तो पॉजिटिव वैलेंस घटकर 392 रुपये रह गया।

    एक ही दिन में 1178 रुपये की बिजली कैसे खर्च हो सकती है। जबकि मेरे घर पर तीन किलोवाट का सोलर पैनल भी लगा है। एक्सईएन ने शीघ्र ही जांच कराकर समस्या का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया है।

    45 दिन तक नहीं कटेगा कनेक्शन

    प्रदेश सरकार ने स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को राहत देते हुए नई व्यवस्था लागू कर दी है। इसके तहत जहां स्मार्ट मीटर अभी तत्काल लगे हैं, उन्हें 15 दिन की कन्वर्जन अवधि और उसके बाद 30 दिन यानी कुल 45 दिन तक उनका बिजली कनेक्शन नहीं काटा जाएगा। वहीं, जीरो बैलेंस होने पर भी अधिकतम तीन दिन या 200 रुपये तक (दो किलोवाट भार तक) बिजली आपूर्ति जारी रहेगी।

    ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने रविवार को शक्ति भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशन में गठित तकनीकी समिति की रिपोर्ट आने तक पुराने मीटरों को स्मार्ट मीटर में बदलने की प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई है। उन्होंने बताया कि स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को समय रहते सतर्क करने के लिए पांच-स्तरीय एसएमएस अलर्ट सिस्टम लागू किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटर से बिजली कटने पर तुरंत जमा करें बकाया बिल, आधे घंटे में चालू हो जाएगी आपूर्ति

    यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटर को लेकर किस बात से नाराज हैं उपभोक्ता? बोले- मुझे नहीं दी गई जानकारी

    खबरें और भी