स्मार्ट मीटर को लेकर किस बात से नाराज हैं उपभोक्ता? बोले- मुझे नहीं दी गई जानकारी
सिद्धार्थनगर में स्मार्ट प्रीपेड मीटरों की स्थापना को लेकर उपभोक्ताओं में असंतोष बढ़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना सहमति मीटर बदले गए, जानकारी ...और पढ़ें

स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं में असंतोष।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, भवानीगंज। क्षेत्र में स्मार्ट प्रीपेड मीटर की स्थापना को लेकर उपभोक्ताओं में असंतोष बढ़ता जा रहा है। कई लोगों ने बिना सहमति मीटर बदलने, भुगतान संबंधी दिक्कतें आने और बार-बार धन जमा करने की समस्या उठाई है। इसको लेकर ग्रामीणों ने विभाग से जांच कर समाधान कराने की मांग की है।
विद्युत उपकेंद्र खानतारा से जुड़े भड़रिया गांव में बीते दिनों कई घरों पर स्मार्ट मीटर लगाए गए। उपभोक्ताओं का कहना है कि मीटर बदलने की प्रक्रिया के दौरान उन्हें पर्याप्त जानकारी नहीं दी गई।
कुछ लोगों ने यह भी बताया कि नए मीटर लगने के बाद बिजली उपयोग का खर्च पहले की तुलना में अधिक महसूस हो रहा है। ग्रामीणों के अनुसार प्रीपेड व्यवस्था में बैलेंस शीघ्र समाप्त हो जाता है, जिससे महीने में एक से अधिक बार धन जमा करना पड़ रहा है। इससे दैनिक आय पर निर्भर परिवारों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
इस संबंध में खैरून्निशा, दोसमोहम्मद, सोनमती, मनोहारी, गुड़िया, मोहम्मद अली, छांगुर, खलिकुन्निशा, मोहम्मद फारूक और कांशीराम सहित कई उपभोक्ताओं ने पुराने मीटर पुनः लगाने या व्यवस्था स्पष्ट करने की मांग की है।
उपभोक्ताओं का कहना है कि मीटर बदलने से पहले पूरी जानकारी दी जानी चाहिए, ताकि किसी प्रकार की भ्रम की स्थिति न बने।
इस संबंध में अवर अभियंता विनीत कुमार कुशवाहा ने बताया कि बिना सहमति मीटर लगाने या धन लेने की शिकायतों की जांच कराई जाएगी। यदि कहीं अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- प्रीपेड स्मार्ट मीटर से मिलेगी पारदर्शी बिलिंग, अधीक्षण अभियंता ने उपभोक्ताओं को दिलाया भरोसा