प्रीपेड स्मार्ट मीटर से मिलेगी पारदर्शी बिलिंग, अधीक्षण अभियंता ने उपभोक्ताओं को दिलाया भरोसा
अंबेडकरनगर में मध्यांचल विद्युत वितरण निगम ने प्रीपेड स्मार्ट मीटर की समस्याओं और लाभों पर बैठक की। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि ये मीटर सटीक बिलिंग, ग ...और पढ़ें

प्रीपेड स्मार्ट मीटर से मिलेगी पारदर्शी बिलिंग।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, अंबेडकरनगर। प्रीपेड व स्मार्ट मीटर समस्याओं का निदान तथा इससे जुड़ी जानकारी के लिए मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के सर्किल कार्यालय में शनिवार को व्यापारी, जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। अधीक्षण अभियंता रजनीश श्रीवास्तव ने बताया कि प्रीपेड स्मार्ट मीटर सटीक व पारदर्शी बिलिंग सुनिश्चित करते हैं और गलत बिजली बिल से छुटकारा व हर माह बिल न बनने की समस्या समाप्त हो जाएगी।
बिजली बिल पर लगने वाले ब्याज विलम्ब अधिभार से भी छुटकारा मिलेगा। उपभोक्ता को भारी बकाया होने जैसे समस्या से छुटकारा समाप्त होगी, घर बैठे विद्युत बिल भुगतान व रिचार्ज की सुविधा संग बजट के अनुसार उपभोक्ता बिजली खर्च पर स्वयं नियंत्रण कर सकेंगे। भविष्य में सोलर पैनल लगवाने और ई वी चार्जिंग करने पर मीटर बदलने की आवश्यकता नहीं होगी।
स्मार्ट मीटर के डाटा के आधार पर भविष्य में व्यवस्था में सुधार के लिए योजना बनाने में आसानी होगी। नोबाईल में प्ले स्टोर से Uppcl consumer App एवं Uppcl Smart एप पर मीटर रिचार्ज की सुविधा मिलेगी। उपभोक्ताओं ने भी स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याएं शिकायत दर्ज की तथा तत्काल विस्तारित किया गया।
इसके अलावा स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं को निस्तारण के लिए अकबरपुर डिवीजन में सोमवार से हेल्प डेस्क का शुभारंभ होगा।अधिशासी अभियंता प्रेमचंद, मीटर अधिशासी अभियंता संजय कुमार, पंकज पटेल मोहित कुमार अनिल बैठक में उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटर से अधिक बिल आने पर महिलाओं का हंगामा, SDO को बनाया बंधक
यह भी पढ़ें- महराजगंज में स्मार्ट मीटर का झटका, एक माह में कटी 18430 की बिजली