Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    स्मार्ट मीटर से अधिक बिल आने पर महिलाओं का हंगामा, SDO को बनाया बंधक

    Updated: Sat, 18 Apr 2026 04:01 PM (IST)

    बरहज के पटेल नगर में स्मार्ट मीटर से अधिक बिल और बकाया दिखाने से नाराज महिलाओं ने तहसील समाधान दिवस पर हंगामा किया। उन्होंने सहायक अभियंता आलोक यादव क ...और पढ़ें

    स्मार्ट मीटर से अधिक बिल आने पर महिलाओं का हंगामा।

    स्मार्ट मीटर से अधिक बिल आने पर महिलाओं का हंगामा।

    HighLights

    1. स्मार्ट मीटर के अधिक बिल से महिलाएं परेशान हुईं।

    2. सहायक अभियंता आलोक यादव को 20 मिनट बंधक बनाया।

    3. महिलाओं ने स्मार्ट मीटर हटाने की मांग की है।

    जागरण संवाददाता, बरहज। स्मार्ट मीटर से अधिक बिल आने और जमा करने के बाद भी बकाया दिखाने से नाराज पटेल नगर की दर्जनों महिलाओं ने शनिवार को तहसील समाधान दिवस में जमकर हंगामा किया। आक्रोशित महिलाओं ने सहायक अभियंता आलोक यादव को करीब 20 मिनट तक बंधक बनाए रखा। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।

    हेमंती देवी, चंद्रा देवी, आशा देवी, रंजना देवी, अनिता, सुनीता, गंगा देवी, शालू चौहान, छगुरी देवी, चिंता देवी, गुड्डी देवी, बचनी देवी समेत दर्जनों महिलाएं समाधान दिवस में पहुंचीं।

    महिलाओं का आरोप था कि विद्युत अधिभार जमा करने के बावजूद बिल में बकाया दिख रहा है। स्मार्ट मीटर से लगातार अधिक रीडिंग आ रही है, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है।

    महिलाओं ने आवेदन देकर समस्या के समाधान की मांग की, लेकिन अधिकारियों ने कहा कि स्मार्ट मीटर में ऊपर से दिक्कत आ रही है और इसे अभी ठीक नहीं किया जा सकता। इस जवाब से नाराज महिलाएं विभाग के खिलाफ नारेबाजी करने लगीं।

    मौके पर मौजूद पूर्व विधायक स्वामीनाथ यादव ने भी महिलाओं का समर्थन किया। समस्या सुलझाने के लिए जैसे ही सहायक अभियंता आलोक यादव सभागार से बाहर निकले, महिलाओं ने उन्हें घेर लिया और बंधक बना लिया।

    एसडीओ अनुनय-विनय करते रहे, लेकिन महिलाएं सुनने को तैयार नहीं हुईं। पुलिस ने पहुंचकर उन्हें मुक्त कराया।महिलाओं और सपा नेता मुन्नी पाठक ने सरकार से स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर लगाने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि 20 दिन में विद्युत समस्या समाप्त नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- UP में स्मार्ट मीटर के खिलाफ जन-आक्रोश! कानपुर से हमीरपुर तक सड़कों पर उतरे उपभोक्ता, जानें क्यों भड़की जनता

    यह भी पढ़ें- महराजगंज में स्मार्ट मीटर का झटका, एक माह में कटी 18430 की बिजली

    खबरें और भी