स्मार्ट मीटर से बिजली कटने पर तुरंत जमा करें बकाया बिल, आधे घंटे में चालू हो जाएगी आपूर्ति
मीरजापुर विद्युत विभाग ने स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं की भ्रांतियां दूर कीं। अधिशासी अभियंता आरके यादव ने बताया कि बिल भुगतान के आधे घंटे बाद बिजल ...और पढ़ें

बकाया बिल जमा करने पर आधे में घंटे में चालू हो जाएगा कनेक्शन।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, मीरजापुर। विद्युत विभाग द्वारा उपभोक्ताओं के पुराने पोस्टपेड मीटरों को चरणबद्ध तरीके से प्रीपेड स्मार्ट मीटर में परिवर्तित किया जा रहा है। स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं के बीच फैली विभिन्न भ्रांतियों को दूर करने के उद्देश्य से विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता आरके यादव ने शनिवार को नगर के फतहां में पत्रकारों को बताया कि किसी का बिल बकाया है तो उसे जमा करते ही आधे घंटे बाद बिजली आपूर्ति चालू हो जाएगी।
अधिशासी अभियंता ने बताया गया कि कुछ उपभोक्ताओं में यह भ्रम है कि स्मार्ट मीटर पुराने पोस्टपेड मीटर की तुलना में अधिक तेज चलते हैं, जबकि यह पूरी तरह निराधार है।
जिन स्थानों पर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, वहां पांच प्रतिशत उपभोक्ताओं के यहां पुराने पोस्टपेड मीटर को चेक मीटर के रूप में यथावत रखा जा रहा है। जिसमें दोनों मीटरों की विद्युत खपत में कोई स्पष्ट अंतर पाया गया हो।
उन्होंने यह भी बताया कि यह बात भी गलत है कि स्मार्ट मीटर से बिजली अचानक बिना सूचना के काट दी जाती है। विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर की लाइन काटने से पूर्व उपभोक्ता के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर कई बार एसएमएस के माध्यम से सूचित किया जाता है। रविवार व सार्वजनिक अवकाश के दिन विद्युत आपूर्ति नहीं काटी जाती है।
कार्यदिवस में भी शाम छह बजे से सुबह आठ बजे तक बिजली काटी जाती है। बिल जमा करते ही आपूर्ति चालू हो जाती है। दो से तीन प्रतिशत मामलों में क्षेत्र विशेष में विद्युत आपूर्ति या नेटवर्क संबंधी तकनीकी समस्या के कारण विलंब होता है, जिसकी सूचना प्राप्त होते ही विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर एजेंसी से समन्वय स्थापित कर ऐसी लाइनों को जुड़वाया जाता है।
खबरें और भी
उन्होंने यह भी अवगत कराया कि जिन उपभोक्ताओं का स्मार्ट मीटर से पूर्व का बिल बकाया है उनके प्रत्येक रिचार्ज का 25 प्रतिशत हिस्सा पुराने पोस्ट पेड बकाए में समायोजित किया जाता है। उपभोक्ताओं से कहा कि जिन उपभोक्ताओं का पुराना पोस्ट पेड बकाया हो वह निगेटिव बैलेंस से 25 प्रतिशत अधिक का रिचार्ज करें।