Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हापुड़ में पति-पत्नी के झगड़े में बहा खून, गला घोंटने दौड़ा पति तो पत्नी ने सरिया से फोड़ा सिर; अस्पताल में भर्ती

    Updated: Thu, 16 Jul 2026 10:40 PM (IST)

    हापुड़ के ब्रजघाट में पति-पत्नी के बीच मामूली कहासुनी ने खूनी रूप ले लिया, जहां पत्नी ने पति के सिर पर लोहे की सरिया से वार कर दिया। पुलिस मामले की जा ...और पढ़ें

    आरोप है कि विवाद के दौरान पत्नी ने लोहे की सरिया उठाकर पति के सिर पर वार कर दिया। एआई इमेज

    आरोप है कि विवाद के दौरान पत्नी ने लोहे की सरिया उठाकर पति के सिर पर वार कर दिया। एआई इमेज

    HighLights

    1. ब्रजघाट में पति-पत्नी के बीच विवाद ने लिया खूनी रूप।

    2. पत्नी ने पति के सिर पर लोहे की सरिया से किया वार।

    3. गंभीर घायल पति को मेरठ रेफर, पुलिस कर रही जांच।

    जागरण संवाददाता, ब्रजघाट (हापुड़)। तीर्थ नगरी ब्रजघाट में बृहस्पतिवार को पति-पत्नी के बीच मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि विवाद के दौरान पत्नी ने लोहे की सरिया उठाकर पति के सिर पर वार कर दिया। सरिया लगते ही पति लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। गंभीर हालत में उसे प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर किया गया है।

    विपिन के सिर पर जोरदार वार कर दिया

    पुलिस के अनुसार, ब्रजघाट निवासी विपिन यादव अपने परिवार के साथ घर पर थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनकी पत्नी से कहासुनी शुरू हो गई। कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच हाथापाई होने लगी। आरोप है कि इसी दौरान महिला ने पास में पड़ी लोहे की सरिया उठाकर विपिन के सिर पर जोरदार वार कर दिया। वार इतना तेज था कि उनका सिर फट गया और वह खून से लथपथ होकर मौके पर ही गिर पड़े।

    108 एंबुलेंस की मदद से घायल अस्पताल पहुंचाया

    चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को गढ़मुक्तेश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे मेरठ रेफर कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों से पूछताछ के बाद तहरीर और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।