हापुड़ में चिता की आग से सुलगाया हुक्का, श्मशान में की गई करतूत से गांव वालों में गुस्सा; वीडियो वायरल
हापुड़ के महमूदपुर गांव में एक श्मशान घाट पर चिता की आग से हुक्का सुलगाते युवक का वीडियो वायरल हुआ है। इस कृत्य से लोगों में आक्रोश फैल गया, इसे मृतक ...और पढ़ें
HighLights
श्मशान घाट पर जलती चिता से हुक्का भरा
वीडियो वायरल होने पर लोगों में भारी आक्रोश
पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
जागरण संवाददाता, हापुड़। थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव महमूदपुर स्थित श्मशान घाट का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। वीडियो में एक युवक चिता की आग से हुक्का सुलगाता दिखाई दे रहा है।
जबकि, उसके तीन साथी उसकी वीडियो बनाई। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया और इसे मृतक के प्रति असम्मानजनक कृत्य बताते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने एक आरोपित को दबोच लिया है। वहीं फरार आरोपितों की तलाश की जा रही है।
75 वर्षीय महिला का हुआ था अंतिम संस्कार
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को गांव महमूदपुर की 75 वर्षीय मुन्नी देवी का देहांत हो गया था। जिसके बाद स्वजन व ग्रामीण गांव के श्मशान घाट में उनके शव का अंतिम संस्कार करने पहुंचे।
शव को मुखाग्नि देने के बाद सभी वहां से घर लौट गए। इसी बीच गांव का ही अभिषेक, विनीत, आरिफ व मोइन वहां हुक्का लेकर पहुंच गए। इसी बीच अभिषेक ने चिता की आग से हुक्का भरना शुरू कर दिया। इसी बीच तीनों ने उसका वीडियो बना लिया। जिसे इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया गया।
वीडियो में देखा जा सकता है कि श्मशान घाट में एक चिता जल रही है और पास में बैठा एक युवक चिता की आग से चिलम भर रहा है। वीडियो प्रसारित होने के बाद क्षेत्र में लोगों के बीच इस घटना को लेकर काफी नाराजगी देखी जा रही है।
खबरें और भी
ग्रामीणों ने कहा- भावनाओं को आहत करने वाला काम
ग्रामीणों का कहना है कि श्मशान घाट एक पवित्र स्थान होता है और वहां इस तरह का कृत्य करना भावनाओं को आहत करने जैसा है। लोगों ने मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। व
हीं, थाना हाफिजपुर प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि प्रसारित वीडियो को गंभीरता से लिया गया है। पुलिस ने एक आरोपित को दबोच लिया है। जबकि, अन्य की तलाश की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।