देश सेवा के लिए तैयार हापुड़ का लाल, लक्की बने अग्निवीर; कॉलेज में हुआ जोरदार स्वागत
हापुड़ के एसएसवी इंटर कॉलेज के छात्र लक्की कुमार का अग्निवीर योजना में चयन हुआ है। उन्होंने कड़ी मेहनत से परीक्षा और ट्रेनिंग पूरी कर बीकानेर में 12 ग ...और पढ़ें

अग्निवीर का हुआ सम्मान। जागरण
HighLights
हापुड़ के लक्की कुमार का अग्निवीर योजना में चयन।
बीकानेर में 12 गार्ड यूनिट में मिली पोस्टिंग।
एसएसवी इंटर कॉलेज में हुआ भव्य सम्मान समारोह।
संवाद सहयोगी, हापुड़। दिल्ली रोड स्थित एसएसवी इंटर कॉलेज के छात्र लक्की कुमार का अग्निवीर योजना में चयन हुआ है। उनके चयन होने पर कॉलेज के लिए गौरव का पल है।
प्रधानाचार्य विजय कुमार गर्ग ने बताया कि मोहल्ला न्यू राजीव विहार के रहने वाले छात्र लक्की कुमार ने इंटर की परीक्षा पास करने के बाद कड़ी मेहनत से अग्निवीर की परीक्षा और ट्रेनिंग पूरी की। लक्की ने कॉलेज के साथ जिले का नाम रोशन किया है।
लक्की कुमार ने बताया कि सेना में भर्ती होने का सपना बचपन से था। अग्निवीर योजना के तहत चयन के बाद ट्रेनिंग पूरी कर उन्हें बीकानेर में 12 गार्ड यूनिट में चयन कर पोस्टिंग दी गई है।
कॉलेज में हुआ सम्मान समारोह
इस दौरान कॉलेज में सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कालेज प्रबंधक सूधीर अग्रवाल, प्रबंध समिति के सदस्य अमित अग्रवाल मुन्ना, धमेंद्र शर्मा, विशाल गुप्ता आदि ने माला पहनाकर और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर लेफ्टिनेंट डॉक्टर कपिल बिसला, आलोक नेहरा सहित शिक्षक और छात्र मौजूद रहे।