हापुड़ की बेटी का बॉलीवुड में जलवा, 27 साल की महिमा त्यागी ने 'वेलकम टू द जंगल' से बिखेरी चमक
हापुड़ की महिमा त्यागी ने लेखन और निर्देशन के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है, उनका नाम एमबीडी में दर्ज हो चुका है। उन्होंने लंदन से क्रिएटिव राइटि ...और पढ़ें

रिकार्डिंग के दौरान स्टूडियो में उपस्थित महिमा त्यागी। फोटो: जागरण
HighLights
महिमा त्यागी ने लेखन और निर्देशन में बनाई पहचान
उनका नाम एमबीडी में दर्ज, बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स से जुड़ीं
हापुड़ की युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत
जागरण संवाददाता, हापुड़। 27 वर्षीय महिमा त्यागी ने लेखन और निर्देशन के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाकर हापुड़ का नाम रोशन किया है।
विवेक विहार निवासी समाजसेवी आदेश त्यागी की पुत्री महिमा का नाम एमबीडी में दर्ज हो चुका है और वह फिल्म वेलकम टू द जंगल सहित कई बाॅलीवुड प्रोजेक्ट्स से जुड़ चुकी हैं।
महिमा ने लंदन से इंग्लिश में क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है। 19 वर्ष की आयु में उन्होंने लीसेस्टर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता में 23 देशों के प्रतिभागियों के बीच अपने विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया।
इसके बाद उन्होंने स्वतंत्र लेखिका, फिल्मकार और एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के रूप में पहचान बनाई। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्रालय के जनजागरूकता विज्ञापनों, म्यूजिक वीडियो और शार्ट फिल्मों में महत्वपूर्ण कार्य किए हैं।
महिमा का उद्देश्य फिल्मों और लेखन के माध्यम से युवाओं से जुड़े सामाजिक मुद्दों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना है। उनकी सफलता जिले के युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बन रही है।
यह भी पढ़ें- अब पूरे यूपी में गूंजेगा हापुड़ एसपी का गीत "एक वृक्ष मां के नाम", वृक्षारोपण अभियान को मिलेगी नई ऊर्जा