53 करोड़ के घोटाले में हापुड़ DM का बड़ा एक्शन, मोनाड यूनिवर्सिटी को किया ब्लैकलिस्ट
हापुड़ की मोनाड यूनिवर्सिटी में छात्रवृत्ति घोटाले का बड़ा खुलासा हुआ है। प्रारंभिक जांच में 90% छात्रवृत्तियां फर्जी पाई गईं, जिससे 53 करोड़ का घोटाल ...और पढ़ें

मोनाड यूनिवर्सिटी। जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, हापुड़। मोनाड यूनिवर्सिटी में छात्रवृति का फर्जीवाड़ा बड़ा रूप लेता जा रहा है। प्रारंभिक जांच में जिन स्टूडेंट की छात्रवृति की जांच की गई हैं, उनमें से 90 प्रतिशत फर्जी मिले हैं।
इनके घोटाले की धनराशि ही 53 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। अब प्रशासन ने 10 साल में ली गई सभी छात्रवृति की जांच कराने का निर्णय लिया है।
माना जा रहा है कि ऐसे में छात्रवृति घोटाला बढ़कर 150 करोड़ तक पहुंच सकता है। फर्जी डिग्री और मार्कशीट के गंभीर आरोपों का सामना कर रही मोनाड यूनिवर्सिटी पर अब छात्रवृति घोटाले का फंदा कस रहा है।
यूनिवर्सिटी में सामान्य वर्ग के छात्रों को एससी दिखाकर करोड़ों रुपये की छात्रवृति हड़प ली गई। इसके चलते डीएम ने मोनाड यूनिवर्सिटी को छात्रवृति के लिए ब्लैक लिस्ट कर दिया है। वहीं, अब यूनिवर्सिटी से 53 करोड़ की वसूली प्रक्रिया आरंभ करने निर्णय लिया गया है।
| वर्ष | छात्र SC | छात्रवृत्ति SC (₹) | छात्र सामान्य | छात्रवृत्ति सामान्य (₹) |
|---|---|---|---|---|
| 2013 | 758 | 27,208,570 | 594 | 20,262,710 |
| 2014 | 1,062 | 11,477,160 | 88 | 1,108,270 |
| 2015 | 3,288 | 26,772,622 | 65 | 351,290 |
| 2016 | 1,736 | 46,061,599 | 00 | 0 |
| 2017 | 1,272 | 52,201,700 | 24 | 7,417,653 |
| 2018 | 1,501 | 63,045,480 | 27 | 832,870 |
| 2019 | 1,688 | 81,986,910 | 32 | 962,775 |
| 2020 | 2,517 | 129,687,553 | 35 | 1,111,710 |
| 2021 | 666 | 36,587,446 | 25 | 862,600 |
| 2022 | 377 | 3,572,125 | 11 | 400,570 |
| 2023 | 262 | 24,186,820 | 02 | 92,960 |
| 2024 | 210 | 6,609,262 | 60 | 2,037,700 |
| 2025 | 00 | 0 | 51 | 1,713,000 |
| कुल | 15,335 | 502,125,122 | 963 | 30,486,712 |
हमने छात्रवृति की जांच के लिए 2013 से छात्रों की रेंडम संख्या को लिया है। इस जांच में 90 प्रतिशत के रिकार्ड में घपला पाया गया है। मनमाने तरीके से सरकारी धनराशि काे हड़पा गया है। अब हम पिछले दस साल की एक-एक छात्र की छात्रवृति-प्रतिपूर्ति शुल्क और अन्य मदाें में मिलने वाली धनराशि की जांच करेंगे। मोनाड प्रबंधन से सरकारी धनराशि का एक-एक रुपया वसूल किया जाएगा। रिपोर्ट की कार्रवाई डीएम से स्वीकृति के बाद की जाएगी। - शिवकुमार - जिला समाज कल्याण अधिकारी
यह भी पढ़ें- हापुड़ में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा, लेखपाल की रिपोर्ट दरकिनार; अब फिर शुरू हुई बेदखली
अभी हमको कार्रवाई की जानकारी आन रिकार्ड नहीं दी गई है। आरोपों का नोटिस मिलने के बाद उसका अध्ययन किया जाएगा। उसके आधार पर हम अपना पक्ष बिंदुवार रख सकेंंगे। मेरे संज्ञान में एक रुपया का भी फर्जीवाड़ा नहीं हुआ है। - डॉ. मोहम्मद जावेद - वीसी मोनाड- युनिवर्सिटी