Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हापुड़ में खुदी सड़कों से गुजरने को मजबूर हैं लोग, हादसों का खतरा भी बढ़ा; अधिकारियों ने दिया आश्वासन

    Updated: Fri, 10 Apr 2026 06:06 PM (IST)

    पिलखुवा के कृष्णगंज में पत्रकार गली की सड़क दस दिन पहले पाइपलाइन के लिए खोदी गई थी, जो अब तक समतल नहीं हुई है। इससे आवागमन में भारी परेशानी हो रही है, ...और पढ़ें

    खुदी सड़क से लोगों को आवागमन में झेलनी पड़ रही परेशानी। जागरण

    खुदी सड़क से लोगों को आवागमन में झेलनी पड़ रही परेशानी। जागरण

    संवाद सहयोगी, पिलखुवा (हापुड़)। हापुड़ के पिलखुवा में मोहल्ला कृष्णगंज की पत्रकार गली में पाइप लाइन के लिए दस दिन पूर्व खोदी गई सड़क लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है।

    सड़क ऊंची-नीची हो जाने से आवागमन प्रभावित हो रहा है और रोजाना लोगों को दिक्कत झेलनी पड़ रही है। गली में पाइप लाइन डालने के लिए सड़क को पूरी तरह से खोद दिया गया था, लेकिन कार्य पूरा होने के बाद सड़क को समतल नहीं किया गया।

    इससे जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं और धूल व कीचड़ की समस्या भी बढ़ गई है। दोपहिया वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    शिकायत मिलने पर नगर पालिका अध्यक्ष विभु बंसल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़क की खराब हालत को देखते हुए जल्द नई सड़क बनवाने का आश्वासन दिया।

    उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सड़क को जल्द से जल्द ठीक कराया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके। इस दौरान दिनेश गुप्ता, लोकेश कुमार, दीपक कुमार सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे और उन्होंने जल्द कार्य शुरू कराने की मांग रखी।