Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सुरक्षा मानकों में कमी के बाद सील हुए कोचिंग सेंटर तो टेंट में शुरू हुई पढ़ाई, संचालक बोले- नहीं रुकेंगी क्लासेज

    Updated: Thu, 25 Jun 2026 05:25 PM (IST)

    पिलखुवा में अग्नि सुरक्षा मानकों में कमी के कारण सील हुई पिनाका एकेडमी की कक्षाएं अब एक निजी स्थान पर टेंट लगाकर फिर से शुरू हो गई हैं। ...और पढ़ें

    कोचिंग सील होने के बाद टेंट में पढ़ाई। जागरण

    कोचिंग सील होने के बाद टेंट में पढ़ाई। जागरण

    HighLights

    1. पिनाका एकेडमी अग्नि सुरक्षा मानकों में कमी के कारण सील।

    2. संचालक ने छात्रों के लिए टेंट में कक्षाएं शुरू कीं।

    3. छात्रों की पढ़ाई जारी रखने को वैकल्पिक व्यवस्था की गई।

    संवाद सहयोगी, पिलखुवा। अग्नि सुरक्षा मानकों में कमियां मिलने पर सील किए गए पिनाका एकेडमी कोचिंग सेंटर की कक्षाएं गुरुवार को दूसरे स्थान पर शुरू कर दी गईं। संचालक ने निजी स्थान पर टेंट लगाकर छात्रों के बैठने की व्यवस्था की, जहां दर्जनों छात्र पढ़ाई करते दिखाई दिए।

    बुधवार को प्रशासन और अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम ने खेड़ा रोड स्थित पिनाका एकेडमी को सील कर दिया था। कार्रवाई के अगले ही दिन कोचिंग संचालक ने वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए टेंट के अंदर कक्षाएं शुरू करा दीं। छात्रों ने भी नियमित रूप से पहुंचकर पढ़ाई जारी रखी।

    'ताले कोचिंग सेंटर पर लगे हैं बच्चों के भविष्य पर नहीं'

    कोचिंग संचालक ललित तोमर का कहना है कि प्रशासन की कार्रवाई अपनी जगह है, लेकिन छात्रों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा, ताले कोचिंग सेंटर पर लगे हैं, बच्चों के भविष्य पर नहीं। इसी सोच के साथ वैकल्पिक व्यवस्था कर शिक्षण कार्य शुरू किया गया है।

    दूसरी ओर, टेंट में चल रही कक्षाओं की चर्चा पूरे क्षेत्र में रही। बड़ी संख्या में लोग इसे देखने पहुंचे। अब देखना होगा कि प्रशासन इस वैकल्पिक व्यवस्था को लेकर क्या कदम उठाता है।

    खबरें और भी