गंगा एक्सप्रेसवे पर रूट डायवर्जन से बड़ी राहत, घटेगा 100 KM का सफर; दशहरा पर लाखों श्रद्धालुओं को मिलेगा फायदा
गंगा एक्सप्रेसवे इस बार ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर वाहन चालकों को रूट डायवर्जन से बड़ी राहत देगा। इससे ब्रजघाट जाने वाले श्रद्धालुओं का 100 किमी से अधिक का ...और पढ़ें
-1779421583603_m.webp)
गंगा एक्सप्रेसवे। जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ठाकुर डीपी आर्य, हापुड़। गंगा एक्सप्रेसवे से इस बार वाहन चालकों का सफर सुहाना हो जाएगा। गंगा स्नान पर उनको न तो लंबे जाम में फंसना पड़ेगा और न ही 100 किमी से ज्यादा लंबे रूट डायवर्जन से होकर सफर तय करना पड़ेगा।
दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर ब्रजघाट में वाहनों का बंद होने के बावजूद वह धड़ल्ले से अपना सफर पूरा कर सकेंगे। गंगा एक्सप्रेसवे से प्रयागराज-लखनऊ का सफर सुहाना होने के साथ ही मेरठ-अलीगढ़ व मुरादाबाद-बरेली मंडलों के अधिकारी भी इस बार टेंशन-फ्री रह सकेंगे।
22 मई से वाहनों का रूट डायवर्जन शुरू होगा
बड़े आयोजनों के अवसर पर ब्रजघाट को जाम फ्री रखने की अधिकारियों की चुनौती पहली बार खत्म होती नजर आ रही है। ब्रजघाट में आयोजित होने वाले बड़े आयोजनों में से एक ज्येष्ठ गंगा दशहरा 25 मई को होगा। इससे पहले 22 मई से वाहनों का रूट डायवर्जन आरंभ हो जाएगा।
अभी तक वाहनों को बुलंदशहर, अनूपशहर, भगवानपुर, नरौरा, मेरठ और अलीगढ़ व कानपुर से होकर निकलना पड़ता था। इसमें समय के साथ ही तेल व समय भी ज्यादा खर्च होता था।
वहीं, सैकड़ों वाहनों को कई दिन तक हाईवे किनारे खड़े रहना पड़ता था। अबकी बार इसकी जरूरत ही नहीं पड़ेगी। बिना अतिरिक्त खर्च और समय के वाहनों का संचालन सुचारू रहेगा।
10 लाख श्रद्धालुओं के ब्रजघाट पहुंचने की संभावना
वहीं, ब्रजघाट को भी जाम फ्री रखा जा सकेगा। इसका परीक्षण पहली बार गंगा स्नान पर्व पर होने जा रहा है।
25 मई को ज्येष्ठ गंगा दशहरा स्नान पर्व पर करीब 10 लाख श्रद्धालुओं के ब्रजघाट पहुंचने की संभावना है। ऐसे में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर यातायात का दबाव बढ़ना तय माना जा रहा है। जिसके चलते ब्रजघाट में गंगा पुल पर हाईवे को बंद कर दिया जाता है।
खबरें और भी
वहीं, दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर सफर करने वाले वाहनों का रूट डावर्जन कई दिन पहले से आरंभ कर दिया गया है। अबकी बार यह डावर्जन 22 मई से किया जा रहा है। ऐसे आयोजनों के दौरान भारी वाहनों और लंबी दूरी के ट्रैफिक को बुलंदशहर, अनूपशहर, भगवानपुर, नरौरा, मेरठ और अलीगढ़ होकर निकाला जाता था।
इस डायवर्जन के कारण वाहन चालकों को लंबा चक्कर लगाना पड़ता था, जिससे समय और खर्च दोनों बढ़ जाते थे। कई बार सैकड़ों वाहन हाईवे किनारे घंटों या कई दिनों तक फंसे रहते थे। अब गंगा एक्सप्रेसवे के संचालन से स्थिति बदल गई हैं।
जाम की समस्या काफी हद तक कम होने की उम्मीद
प्रशासन का मानना है कि दिल्ली से लखनऊ, रामपुर, मुरादाबाद और बरेली का आवागमन करने वाले वाहनों को सुचारू और तेज आवागमन का विकल्प मिलेगा। इसी प्रकार लखनऊ और पूर्वी उत्तर प्रदेश से दिल्ली आने वाले वाहन भी बिना बाधा अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। एक्सप्रेसवे के जरिए ट्रैफिक का बड़ा हिस्सा डायवर्ट होने से ब्रजघाट क्षेत्र में जाम की समस्या काफी हद तक कम होने की उम्मीद है।
अब गाजियाबाद-पिलखुवा से क्यों, सिंभावली से होइए डायवर्ट
यह पहला अवसर होगा जब गंगा एक्सप्रेसवे के जरिए किसी बड़े धार्मिक आयोजन के दौरान ट्रैफिक प्रबंधन का परीक्षण किया जाएगा। यदि यह व्यवस्था सफल रहती है तो भविष्य में गढ़मुक्तेश्वर और ब्रजघाट में लगने वाले अन्य बड़े मेलों में भी लोगों को राहत मिलेगी। ऐसे में ज्यादातर वाहनों का रूट डायवर्जन अबकी बार गाजियाबाद, पिलखुवा, हापुड़ व बाबूगढ़ से होने की बजाय सिंभावली से किया जाएगा।
वाहन चालकों का मानना है कि पहले डायवर्जन के दौरान लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी और कई बार घंटों तक जाम में फंसना पड़ता था। अब एक्सप्रेसवे खुलने से सफर आसान और आरामदायक होने की उम्मीद बढ़ गई।
| गाजियाबाद / हापुड़ से मुरादाबाद मार्गों की तुलना | |||
|---|---|---|---|
| मार्ग | दूरी | समय | स्थिति |
| गाजियाबाद → अलीगढ़ होकर मुरादाबाद | 250 किमी | 5 घंटा 33 मिनट | पहले |
| गाजियाबाद → बुलंदशहर-संभल होकर मुरादाबाद | 195 किमी | 5 घंटा 10 मिनट | पहले |
| हापुड़ → बुलंदशहर-संभल होकर मुरादाबाद | 190 किमी | 5 घंटा | पहले |
| हापुड़ → मेरठ-बिजनौर होकर मुरादाबाद | 170 किमी | 4 घंटा 55 मिनट | पहले |
| गंगा एक्सप्रेसवे → संभल होकर मुरादाबाद | 154 किमी | 2 घंटा 44 मिनट | अब |
नोट: गंगा एक्सप्रेसवे के नए मार्ग से समय में लगभग आधी बचत और दूरी भी कम हो गई है।
नए हाईवे-एक्सप्रेसवे आमजन की सुविधा के लिए ही बनाए जाते हैं। गंगा एक्सप्रेसवे पर संचालन आरंभ होने से वाहनों का संचालन सुचारू होता रहेगा। हम इसका भरपूर प्रयोग करेंगे। वाहन चालकों को यह अहसास ही नहीं होगा कि रूट डायवर्ट किया गया है। हमने वाहनों को गंगा एक्सप्रेसवे से होकर निकालने की तैयारियां पूरी कर ली हैं। हालांकि पूराने रूट से भी वाहनों का आवागमन संचालित रखा जाएगा। - विनीत भटनागर - अपर पुलिस अधीक्षक