हापुड़ में ट्यूबवेल पर बंधा मिला लावारिस पिटबुल, ग्रामीणों में दहशत; पुलिस ने कराया रेस्क्यू
हापुड़ के बड़ंगपुर गांव में एक ट्यूबवेल के पास लावारिस पिटबुल कुत्ता बंधा मिला, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। पुलिस ने एबीसी टीम की मदद से कुत्ते क ...और पढ़ें

ट्यूबवेल पर बंधा मिला लावारिस पिटबुल। (वीडियो ग्रैब)
HighLights
हापुड़ के बड़ंगपुर में लावारिस पिटबुल कुत्ता मिला।
ग्रामीणों में दहशत फैलने पर पुलिस को सूचना दी।
एबीसी टीम ने पिटबुल का सुरक्षित रेस्क्यू किया।
जागरण संवाददाता, हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव बड़ंगपुर में ट्यूबवेल के पास एक लावारिस पिटबुल डाग बंधा मिलने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने कुत्ते को वहां बांधकर छोड़ दिया था।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
एबीसी की टीम ने किया रेस्क्यू
पुलिस ने तत्काल एबीसी (एनिमल बर्थ कंट्रोल) टीम को बुलाया। टीम ने सावधानी बरतते हुए पिटबुल का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित अपने कब्जे में ले लिया। समय रहते कार्रवाई होने से किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि कहीं लावारिस या आक्रामक पालतू कुत्ता दिखाई दे, तो स्वयं उसे पकड़ने का प्रयास न करें, बल्कि तत्काल पुलिस या संबंधित विभाग को सूचना दें, ताकि सुरक्षित तरीके से आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
हमने पिटबुल को रेस्क्यू करा लिया है। उसको केयर यूनिट में रखा गया है। उसका उपचार चल रहा है। एक-दो दिन में इसको किसी डाग केयर यूनिट को सौंप दिया जाएगा। पिटबुल का इस प्रकार गांव के पास रहना खतरनाक हो सकता था।
डॉ. ओपी मिश्रा - मुख्य पशुधन अधिकारी।