Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    युवक ने किया तिरंगे का अपमान, अब आरोपी सलाखों के पीछे, VIDEO देख आपका भी खौल जाएगा खून

    By Dharampal Arya Edited By: Rajesh Kumar
    Updated: Sat, 15 Feb 2025 01:07 PM (IST)

    यूपी के हापुड़ से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक युवक तिरंगे का अपमान करता नजर आ रहा है। वहीं तिरंगे का अपमान करने वाले शख्स का वीडियो सोशल मीडिया ...और पढ़ें

    तिरंगे का अपमान करते हुए एक शख्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
    तिरंगे का अपमान करते हुए एक शख्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    HighLights

    1. एक युवक साइकिल के टायर पर लगे राष्ट्रीय ध्वज को साफ करता नजर आ रहा था
    2. कोतवाली प्रभारी रघुराज सिंह का कहना है कि आरोपी मनीष को गिरफ्तार कर लिया गया

    संवाददाता जागरण, हापुड़। इंटरनेट मीडिया पर शुक्रवार शाम को एक वीडियो खूब वायरल हो रहा था। जिसमें एक युवक साइकिल के टायर पर लगे राष्ट्रीय ध्वज को साफ करता नजर आ रहा था। यह वीडियो लोगों में आक्रोश का कारण बन गया।

    लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को देनी शुरू कर दी। पुलिस जांच में पता चला कि यह वीडियो पिलखुवा का है। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

    शख्स के पैरों में राष्ट्रीय ध्वज

    प्रसारित हुए वीडियो में एक युवक साइकिल का टायर साफ करता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो में युवक किसी से बात करता हुआ भी दिखाई दे रहा है। इस दौरान उसके पैरों में राष्ट्रीय ध्वज भी पड़ा हुआ दिखाई दे रहा है। यह वीडियो उसके सामने खड़ी एक कार से बनाया गया है।

    प्रसारित वीडियो को देखने के बाद लोगों ने गुस्सा जाहिर किया है और कहा है कि राष्ट्रीय ध्वज किसी भी देश की गरिमा और सम्मान का प्रतीक होता है।

    तिरंगे का अपमान करना गंभीर अपराध

    भारतीय संविधान और ध्वज संहिता के अनुसार, तिरंगे का अपमान करना गंभीर अपराध है। इस घटना के बाद इंटरनेट मीडिया पर लोगों ने युवक की निंदा करते हुए उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

    खबरें और भी

    पुलिस जांच में पता चला कि यह वीडियो चंडी मंदिर के पास एक दुकान का है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी। उसकी पहचान मनीष कुमार के रूप में हुई है।

    आरोपी हुआ गिरफ्तार

    इस संबंध में कोतवाली प्रभारी रघुराज सिंह का कहना है कि आरोपी मनीष को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने का मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

    यह भी पढ़ें: नोएडा में प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 17 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने पांच घंटे में पाया काबू