BJP विधायक ने बताया पार्टी के लगातार चुनाव जीतने का फॉर्मूला, सिर्फ विकास कार्य ही नहीं तिकड़मबाजी भी कारगर
BJP MLA Shyam Prakash: श्याम प्रकाश ने प्रधानों को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव विकास के आधार पर नहीं, बल्कि तिकड़मबाजी से जीते जाते हैं। ...और पढ़ें

हरदोई के गोपामऊ से भारतीय जनता पार्टी के विधायक श्याम प्रकाश
HighLights
गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक श्याम प्रकाश लगातार देते हैं पार्टी के खिलाफ बयान
विधायक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
जागरण संवाददाता, हरदोई। भारतीय जनता पार्टी के विधायक श्याम प्रकाश अपने बयानों को लेकर लगातार सुर्खियों में बने रहते है। हरदोई के गोपामऊ से विधायक श्याम प्रकाश ने अब तो अपनी पार्टी की लगातार जीत पर ही बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। अपने राजनीतिक अनुभव साझा करते हुए विधायक ने कहा कि चुनाव केवल विकास पर नहीं, बल्कि राजनीतिक समीकरणों और रणनीतियों के आधार पर भी जीते जाते हैं।
गोपामऊ के ध्यान ब्लॉक में आयोजित प्रधानों के सम्मेलन में उन्होंने चुनाव जीतने को लेकर कहा कि चुनाव विकास से नहीं तिकड़मबाजी से जीते जाते हैं। विधायक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शनिवार शाम ध्यान ब्लॉक सभागार में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान विधायक श्याम प्रकाश ने प्रधानों को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव विकास के आधार पर नहीं, बल्कि तिकड़मबाजी से जीते जाते हैं। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि जिन गांवों में उन्होंने ज्यादा विकास कार्य कराए, वहां उन्हें अपेक्षित वोट नहीं मिले।
विधायक ने यह भी कहा कि उन्हें अच्छी तरह पता है कि चुनाव कैसे जीता जाता है। इसके साथ ही उन्होंने सरकार के प्रधानों को उनके कार्यकाल में प्रशासक बनाए जाने को लेकर आभार जताने की बात कही और इसे सरकार का बड़ा निर्णय बताया। विधायक के इस बयान के बाद राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं और विपक्षी दल इसे मुद्दा बनाने में जुट गए हैं, वहीं सोशल मीडिया पर भी यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
प्रधानों के कार्यकाल में छह माह की वृद्धि पर शनिवार को आयोजित सम्मान समारोह में उन्होंने चुनाव और राजनीति पर बेबाक टिप्पणी की। प्रधानों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि चुनाव केवल विकास कार्यों के आधार पर नहीं जीते जाते। राजनीतिक तिकड़म और रणनीति भी अहम भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि हमने भी बहुत विकास कार्य कराकर देख लिए। जिन गांवों में सड़कें बनवा दीं, वहां के बक्सों में वोट ही नहीं निकले। चुनाव विकास से नहीं, तिकड़म से जीते जाते हैं।
खबरें और भी
प्रकाश ने प्रधानों से आगामी पंचायत चुनाव की तैयारी करने की सलाद देने के साथ ही कहा कि साम, दाम, दंड, भेद जो भी तिकड़म कर पाना कर लेना, लेकिन अगला चुनाव जीतना है। विधायक ने प्रधानों से कहा कि ऐसा कोई कार्य न करें जिससे भाजपा सरकार का प्रधानों पर से विश्वास उठ जाए। सरकार और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखना जरूरी है ताकि विकास कार्यों को गति मिल सके।
प्रधानों के कार्यकाल में छह माह की बढ़ोतरी के फैसले का स्वागत करते हुए मौजूद प्रधानों ने खुशी जताई। समारोह में बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान और क्षेत्र के लोग मौजूद रहे, जहां विधायक श्याम प्रकाश का फूल-मालाओं और स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया गया।
यह भी पढ़ें- BJP विधायक ने किसे बताया 'आज का भगवान'? बोले- पत्थरों के आगे गिड़गिड़ाने से कुछ नहीं मिलेगा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों का पालन करते हुए सोमवार को राज्य सरकार ने निवर्तमान ग्राम प्रधानों को ही ग्राम पंचायतों का प्रशासक नियुक्त करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा, बयान में यह स्पष्ट किया गया है कि निवर्तमान प्रधान नयी ग्राम पंचायतों के गठन तक या अधिकतम छह महीने की अवधि तक पंचायतों के सामान्य प्रशासनिक कार्यों का संचालन करते रहेंगे। राज्य की ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 26 मई, 2026 को समाप्त हो गया था।