Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण की होगी लाइव स्ट्रीमिंग, PM मोदी के दौरे को लेकर CM योगी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

    Updated: Thu, 23 Apr 2026 07:09 PM (IST)

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 29 अप्रैल को प्रस्तावित गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण की तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने हरदोई में स्थल, मंच ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, हरदोई। गंगा एक्सप्रेसवे के 29 अप्रैल को प्रस्तावित लोकार्पण को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तैयारियों को बारीकी से जायजा लिया। लोकार्पण स्थल, मंच और पंडाल की व्यवस्था देखी और कई महत्वपूर्ण सुधार के निर्देश दिए। बाद में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध और सुव्यवस्थित तरीके से पूरा करने पर जोर दिया। साथ ही यूपीडा के अधिकारियों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों लोकार्पण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण करने निर्देश दिया।

    गंगा एक्सप्रेसवे के मल्लावां मेें कलेनापुर कट पर होने वाले लोकार्पण स्थल पर गुरुवार की शाम पहुंचे मुख्यमंत्री ने जनता को किसी भी तरह की परेशानी न होने देने की बात कही। जिलाधिकारी अनुनय झा से एक एक बिंदु पर जानकारी ली। फिर पंडाल को थोड़ा और बढ़ा कर चारों जिलों से बसों की संख्या तीन हजार और पार्किंग भी बढ़ाने के लिए कहा।

    20-20 भाजपा कार्यकर्ताओं की होगी तैनाती

    पंडाल व्यवस्था को और मजबूत करते हुए 78 सेक्टर बनाने के निर्देश दिए। प्रत्येक सेक्टर में 20-20 भाजपा कार्यकर्ताओं की तैनाती होगी, जिन्हें यूपीडा द्वारा टी-शर्ट उपलब्ध कराई जाएगी। ये कार्यकर्ता वहां मौजूद लोगों को पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री ने हरदोई, उन्नाव, कन्नौज और शाहजहांपुर के जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और सुझाव मांगे।

    बैठक में उन्होंने आयोजन को भव्य और व्यवस्थित बनाने पर जोर दिया। यूपीडा के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन-जिन जिलों से एक्सप्रेसवे गुजर रहा है, उन क्षेत्रों के किसी उपयुक्त स्थान पर कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इस ऐतिहासिक अवसर से जुड़ सकें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्यकर्ता सुबह नौ बजे तक स्थल पर पहुंच जाएं और किसी भी आगंतुक को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे स्थापित किया जा रहा औद्योगिक गलियारा, जिलों में इंडस्ट्री लगाने के लिए भूखंडों का आवंटन शुरू

    कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने और जाम जैसी स्थिति से बचने के निर्देश भी दिए गए। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी अनुनय झा से पूरी तैयारियों की जानकारी ली। उनके साथ संसदीय कार्य एवं वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, प्रभारी मंत्री असीम अरुण, मंत्री रजनी तिवारी, जिलाध्यक्ष और कई विधायक भी मौजूद रहे।