गंगा एक्सप्रेस-वे लोकार्पण को लेकर होगी चाक-चौबंद व्यवस्था, 700 कूलर और 2000 पंखों का होगा इंतजाम
गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण की तैयारियां मल्लावां के पास बंदीपुर-कल्याणपुर में पूरी हो चुकी हैं। कार्यक्रम स्थल पर दो लाख लोगों के लिए भव्य मंच, पंडा ...और पढ़ें
-1777296948923_m.webp)
इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
मल्लावां में गंगा एक्सप्रेसवे लोकार्पण की भव्य तैयारी।
दो लाख लोगों के लिए पंडाल, कूलर, पंखे की व्यवस्था।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, बालू कला प्रदर्शनी भी।
संवाद सूत्र, मल्लावां। देश के सबसे बड़े एक्सप्रेसवे के रूप में तैयार गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कस्बे के पास बंदीपुर और कल्याणपुर के बीच बने कट से लोकार्पण किया जाएगा। इस मौके पर भव्य मंच और विशाल सभा स्थल तैयार किया गया है, जहां करीब दो लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान है। सभा स्थल पर तीन बड़े पंडाल लगाए गए हैं, जबकि करीब डेढ़ लाख कुर्सियों की व्यवस्था की गई है।
गर्मी को देखते हुए पंडाल में 700 कूलर और 2000 पंखे लगाए गए हैं। इसके अलावा 200 मोबाइल शौचालय और 500 पानी के टैंकरों की व्यवस्था की गई है, ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मंच और आसपास 30 बड़ी एलईडी स्क्रीन भी लगाई गई हैं, जिससे दूर बैठे लोग भी कार्यक्रम को देख सकेंगे।
हेलिपैड पर टच एंड गो का किया रिहर्सल
प्रधानमंत्री के हेलीकाप्टर की सुरक्षित लैंडिंग को लेकर हेलिपैड पर टच एंड गो का रिहर्सल किया गया। सोमवार को सुबह और दोपहर दो बार अलग-अलग हेलीकाप्टरों से अभ्यास किया गया। एक्सप्रेसवे के दोनों ओर सर्विस लेन को बंद कर दिया गया है और सिर्फ अधिकारियों को ही प्रवेश दिया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत सभा स्थल और प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। राघौपुर रोड पर कई स्थानों पर बैरियर लगाए जा रहे हैं।
एक्सप्रेसवे पर बने तीनों हेलिपैड को बैरिकेडिंग कर सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है। सभा स्थल के पीछे आकर्षण के रूप में बालू पर विशेष प्रदर्शनी तैयार की जा रही है। बनारस से आए कलाकार रुपेश के नेतृत्व में 20 कारीगर मेरठ से प्रयागराज तक की झलक बालू पर उकेर रहे हैं, जिसे रंगों से सजाया जा रहा है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेस-वे पर होंगे दो मेन टोल, 19 एंट्री-एग्जिट प्वाइंट पर लगेगा चर्ज; 30 साल तक कंपनी लेगी Toll Tax
करीब 144 हेक्टेयर भूमि पर बनाए गए इस आयोजन स्थल के लिए 1100 किसानों से जमीन ली गई है। पार्किंग के लिए राघौपुर रोड के दोनों ओर बड़े स्थल तैयार किए गए हैं। प्रशासनिक अधिकारी लगातार मौके का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।