Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गंगा एक्सप्रेसवे लोकार्पण: 144 हेक्टेयर में सजेगा विशाल पंडाल, PM Modi के स्वागत के लिए तैयार हरदोई

    Updated: Mon, 27 Apr 2026 01:58 PM (GMT+05:30)

    हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण की तैयारियां जोरों पर हैं, जिसका उद्घाटन 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। ...और पढ़ें

    29 अप्रैल को गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन पीएम मोदी करेंगे।

    29 अप्रैल को गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन पीएम मोदी करेंगे।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, हरदोई। गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण का इंतजार अब खत्म होने को है। 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों होने वाले इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है।

    कार्यक्रम को भव्य और सुरक्षित बनाने के लिए दिन-रात तैयारियां चल रही हैं। कड़ी धूप में भी कामगार टेंट-पंडाल लगाने, जमीन समतल करने और अन्य व्यवस्थाओं में जुटे हैं। अधिकारी भी दिन रात लगे हैं।

    मल्लावां-राघौपुर रोड पर बंदीपुर और कल्याणपुर गांव के बीच एक्सप्रेसवे कट के पास विशाल सभा स्थल तैयार किया जा रहा है। यहां टेंट और पंडाल तेजी से लगाए जा रहे हैं, जबकि दोनों ओर बड़े पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। वाहनों की आवाजाही के लिए विशेष रास्ते तैयार किए गए हैं।

    प्रधानमंत्री के आगमन के लिए एक्सप्रेसवे पर तीन हेलीपैड बनाए जा रहे हैं, जबकि नीचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के लिए अलग हेलीपैड तैयार किए गए हैं। साथ ही हरित वाटिका विकसित कर त्रिवेणी पौधरोपण की तैयारी भी पूरी कर ली गई है।

    तैयारियों की लगातार समीक्षा जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा की जा रही है। रविवार को एसपीजी के आईजी ने स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था और व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। पहले लोकार्पण कार्यक्रम के लिए 65 हेक्टेयर जमीन निर्धारित की गई थी, लेकिन निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका दायरा बढ़ाने के निर्देश दिए।

    C-441-1-LKO1052-452247

    इसके बाद अब सभा और पार्किंग स्थल को बढ़ाकर 144 हेक्टेयर कर दिया गया है, जिससे बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति सुनिश्चित की जा सके। समारोह की सुरक्षा के लिए व्यापक योजना बनाई गई है। पूरे क्षेत्र को 9 सुपर जोन, 19 जोन, 61 सेक्टर और 109 सब-सेक्टर में बांटा गया है।

    खबरें और भी

    प्रत्येक स्तर पर वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती की गई है। कार्यक्रम में 5 से 6 हजार पुलिसकर्मियों और पीएसी बल की तैनाती की जाएगी। वीआईपी और आम जनता के लिए 16 पार्किंग स्थल तैयार किए गए हैं, ताकि आवागमन सुचारू बना रहे।

    यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेसवे बनेगा यूपी का नया 'इकोनॉमिक कॉरिडोर', मेरठ से प्रयागराज तक बिछेगा उद्योगों का जाल; 12 जिलों की बदल जाएगी तस्वीर

    सुरक्षा के लिए नौ सुपर तो 19 जोन बनाए गए

    लोकार्पण कार्यक्रम के लिए कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि कार्यक्रम स्थल से पार्किंग स्थल तक के एरिया को जोन के अनुसार बाटा गया है। इसमें 9 सुपर जोन, 19 जोन, 61 सेक्टर, 109 सब सेक्टर बनाए गए है।

    एसपी ने बताया कि इन जोन की निगरानी के लिए सुपर जोन में पुलिस अधीक्षक, जोन में अपर पुलिस अधीक्षक, सेक्टर में क्षेत्राधिकारी, सब सेक्टर में इंस्पेक्टर की तैनाती की गई है। कार्यक्रम में आने वाले वीआईपी और जनता के लिए 16 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं।

    इनमें 9 पुलिस अधीक्षक 19 अपर पुलिस अधीक्षक, 61 क्षेत्राधिकारी, 109 इंस्पेक्टर के अलावा करीब 5 से 6 हजार पुलिस कर्मियों के अलावा पीएसी की तैनाती की गई है।