Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    PM आवास योजना का वेरिफिकेशन पूरा, UP के 112162 परिवारों को जल्द मिलेंगे मकान

    Updated: Mon, 16 Feb 2026 03:09 PM (IST)

    हरदोई में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत बेघर परिवारों का सपना जल्द पूरा होगा। सर्वे और सत्यापन के बाद 1,12,162 ग्रामीण परिवार पात्र पाए गए है ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, हरदोई। ग्रामीण क्षेत्र के बेघर परिवारों का पक्की छत का सपना जल्द पूरा होगा। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सर्वे के बाद सत्यापन का कार्य भी पूरा हो गया है। करीब 1,12162 ग्रामीण परिवारों को पात्र पाया गया है। डीआरडीए के अधिकारियों की माने तो बजट मिलते ही खातों में राशि भेज दी जाएगी।

    योजना के तहत आवास विहीन परिवारों को मकान उपलब्ध कराने के लिए परिवारों का सर्वे कराया गया। इसके अलावा आवास एप के माध्यम से परिवारों की तरफ से स्वयं से भी आवेदन मांगे गए। करीब 1.35 लाख से अधिक लोगों ने आवास की मांग की थी।

    परिवारों का हुआ सत्यापन

    परिवारों का सत्यापन कराया गया। इसमें करीब 50,427 परिवारों की पात्रता का सत्यापन कराया गया। पात्रता के सत्यापन में 26,455 परिवार पात्र पाए गए जबकि अन्य के नाम सूची से हटा दिए गए। वहीं, 85,707 परिवार पहले ही पात्रता की श्रेणी में चिह्नित किए जा चुके थे। अंतिम रूप से 1,12,162 परिवार आवास के लिए पात्र पाए गए हैं।

    बेघर परिवारों को आवास दिए जाने की योजना में पात्रता का सत्यापन कराया गया। सत्यापन में अब तक 1.12 लाख से अधिक परिवार पात्र पाए गए हैं। जल्द ही खातों में धनराशि जारी कर दी जाएगी। -अशोक कुमार मौर्य, परियोजना निदेशक, डीआरडीए

    आवास को लेकर पहले से चयनित परिवार

    ब्लाक पहले से चयनित इनका कराया गया सत्यापन
    संडीला 9536 3855
    बेहंदर 3256 1831
    हरपालपुर 2588 1690
    भरावन 12484 4657
    पिहानी 3183 3568
    बावन 2642 1466
    अहिरोरी 3140 2064
    भरखनी 7150 4693
    बिलग्राम 4319 3817
    हरियावां 4220 2367
    कछौना 2811 1736
    कोथावां 8027 3144
    माधौगंज 2570 1527
    मल्लावां 2382 1730
    सांडी 3098 1633
    शाहाबाद 4006 4099
    सुरसा 2052 1014
    टड़ियावां 4485 1987
    टोडरपुर 3758 3549
    ब्लाक सत्यापन के बाद मिले पात्र
    संडीला 1644
    बेहंदर 947
    हरपालपुर 772
    भरावन 2600
    पिहानी 2126
    बावन 796
    अहिरोरी 1210
    भरखनी 1558
    बिलग्राम 3051
    हरियावां 800
    कछौना 809
    कोथावां 383
    माधौगंज 924
    मल्लावां 1381
    सांडी 614
    शाहाबाद 1973
    सुरसा 759
    टड़ियावां 1284
    टोडरपुर 2824

    खबरें और भी