हरदोई में बकाया बिल जमा ना करने पर बिजली विभाग सख्त, 12 कमर्शियल कनेक्शन काटे
गोपामऊ में बिजली विभाग ने बकाया बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं पर कार्रवाई की है। अवर अभियंता संतराम के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में 92 व्यावसायिक क ...और पढ़ें

HighLights
बिजली विभाग ने बकाया बिल पर कार्रवाई की।
गोपामऊ में 12 व्यावसायिक कनेक्शन काटे गए।
बकाएदारों में हड़कंप, कुछ ने बिल जमा किए।
संवाद सूत्र, गोपामऊ। नगर में बिजली विभाग ने बकाया बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं पर कार्रवाई शुरू की है, जिसमें बकाया बिल जमा न करने पर व्यवसायिक कनेक्शन काट दिए गए।
अवर अभियंता संतराम के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नगरीय क्षेत्र के 92 कमर्शियल कनेक्शनों की जांच की गई, जिसमें से बकाया जमा न करने पर 12 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए।
यह भी पढ़ें- कंपनी ने स्मार्ट मीटर का किया गलत कनेक्शन, बिल जमा करने पर दूसरे के Meter का होता रहा रिचार्ज
कार्रवाई के दौरान बकाएदारों में हड़कंप मच गया, वहीं कुछ लोगों ने तत्काल अपने बकाया बिल जमा कर कनेक्शन कटने से बचा लिया। कुछ कनेक्शन धारकों ने मीटर रीडिंग में गड़बड़ी की शिकायत की, जिसको अवर अभियंता ने जांच कर निदान कराने का आश्वासन दिया। सतीश, मकरंद, अनिकेत, सत्यप्रकाश, मान सिंह, विवेक, अनूप और रंजीत मौजूद रहे।