Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कंपनी ने स्मार्ट मीटर का किया गलत कनेक्शन, बिल जमा करने पर दूसरे के Meter का होता रहा रिचार्ज

    Updated: Sun, 29 Mar 2026 05:27 PM (IST)

    हरदोई में कार्यदायी संस्था ने मनमाने ढंग से स्मार्ट मीटर लगाए हैं, जिससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी हो रही है। कई मीटर गलत कनेक्शनों से जुड़ गए हैं, ज ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, हरदोई। शहर में कार्यदायी संस्था की ओर से मनमाने तरीके से स्मार्ट मीटर लगा दिए गए हैं। हाल यह है कि उपभोक्ताओं के कनेक्शन पर दूसरे मीटर फीड कर दिए गए। इससे उनके बिल दूसरे उपभोक्ताओं के पास जा रहे हैं और रिचार्ज भी दूसरे कनेक्शन का हो रहा है। इससे उपभोक्ताओं को बिल जमा करने के बावजूद बिना बिजली के रहना पड़ रहा है। इसको लेकर उपभोक्ता विभाग के चक्कर काट रहे हैं।

    शहर में कार्यदायी संस्था की ओर से स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। स्मार्ट मीटर लगाने में कार्यदायी संस्था की ओर से मनमानी की गई, जहां चाहा वहां पर मीटर लगा दिए और उनको दूसरे के बिजली कनेक्शन में फीड कर दिया। कार्यदायी संस्था की मनमानी के कारण अब प्री पेड मीटर होने के बाद उपभोक्ताओं को रिचार्ज में परेशानी हो रही है।

    दूसरे का हो रहा था रिचार्ज

    वह बिल अपना जमा कर रहे हैं और रिचार्ज दूसरे का हो रहा है। इससे उपभोक्ताओं की निगेटिव बैंलेंस का पाजिटिव होने के बाद भी कनेक्शन की आपूर्ति शुरू नहीं हो रही है। इससे उपभोक्ताओं को अंधेरे में रहना पड़ रहा है। उपभोक्ता अब बिजली शुरू कराने के लिए विभाग के चक्कर काट रहे हैं और उनकी समस्या का निदान नहीं हो पा रहा है। इससे उपभोक्ता परेशान हैं।

    smart meter scam

    शहर के काशीराम कालोनी निवासी राधा के बिजली कनेक्शन पर 23 फरवरी 2025 को स्मार्ट मीटर लगाया गया। मीटर लगाने के बाद कार्यदायी संस्था ने उसको अपने कार्यालय में फीड किया। इससे उनके घर पर लगा मीटर नई बस्ती में शो हो रहा है।

    खबरें और भी

    उसी के आधार पर उनका बिल आ रहा है। जिसका वह नियमित बिल भी जमा कर रहे हैं, मगर जो मीटर उनके घर पर लगा उसके विषय में जानकारी नहीं है। इससे उनके घर की बिजली गुल है। वह विभाग के चक्कर काट रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- बिना अलर्ट ही स्मार्ट मीटर से कट हो रही बिजली, 30 में से 25 हजार Meter हुए प्री-पेड; बत्ती गुल होने के बाद हुई जानकारी

    शहर के प्रगति नगर निवासी रामेश्वर के यहां पर जो स्मार्ट मीटर लगाया गया है, उसकी फीडिंग ही नहीं हुई है। इससे वह बिल जमा न नहीं कर पा रहे है और बिल जमा न होने पर उनके घर की बिजली काट गई हैं। इससे वह विभाग के चक्कर काट रहे हैं, मगर उनको समाधान नहीं हो पा रहा है।

    मीटर की फीडिंग की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था की है। उपभोक्ताओं के यहां अगर गलत मीटर फीड है, उनकी जांच कराई जाएगी और उपभोक्ता का मीटर सही फीड कराके आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी। - अमित राज चित्रवंशी, अधिशासी अभियंता, मीटर