हरदोई में तेज रफ्तार पिकअप और बस के बीच टक्कर, महिला यात्री की मौत; दो घायल
हरदोई के हरियावां में जतुली पुलिया के पास तेज रफ्तार पिकअप और प्राइवेट बस की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में बस में सवार एक महिला यात्री की मौ ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
हरियावां में पिकअप और बस की आमने-सामने टक्कर।
हादसे में एक महिला यात्री की मौके पर मौत।
दो अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल, चालक गिरफ्तार।
संवाद सूत्र, हरियावां। जतुली जूनियर हाई स्कूल के निकट स्थित पुलिया पर रविवार को तेज रफ्तार पिकअप और प्राइवेट बस की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बस में सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो अन्य यात्री घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।
पिहानी से हरदोई जा रही एक प्राइवेट बस जतुली पुलिया के पास पहुंची थी। इसी दौरान हरदोई की ओर से तेज गति से आ रहे पिकअप से उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार रामगुनी निवासी झबरियापुरवा, थाना हरियावां की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं बस में सवार विधि शुक्ला निवासी आजाद नगर गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। इसके अलावा आदेश निवासी मड़ैया, थाना पसिगवां, जनपद लखीमपुर खीरी घायल हो गए, जिनका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरियावां में कराया गया।
थाना प्रभारी रितेश चौहान ने बताया कि मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जबकि घायलों काे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया कि हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने नाकेबंदी कर चालक को हिरासत में लिया गया है। पिकअप को थाने में खड़ा करा दिया गया है।
खबरें और भी
तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से युवक घायल
हरपालपुर में सनफरा गेट के पास आंख में कूड़ा गिरने पर सड़क किनारे बाइक खड़ी कर साफ कर रहे सठियामऊ निवासी रामसेवक को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।