Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

     फिर शुरू हुई हरदोई-दिल्ली एसी बस सेवा, मई में बंद हुआ था संचालन

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 04:23 PM (IST)

    मई में बंद हुई हरदोई-दिल्ली एसी बस सेवा फिर से शुरू हो गई है, जिससे दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। यह सेवा हरदोई, शाहजहांपुर और ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    HighLights

    1. हरदोई-दिल्ली एसी बस सेवा मई के बाद फिर से शुरू।

    2. कम लोड फैक्टर के कारण मई में सेवा बंद की गई थी।

    3. यात्रियों को दिन और रात दोनों समय मिलेगी बस सुविधा।

    जागरण संवाददाता, हरदोई। दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। मई से बंद चल रही वातानुकूलित हरदोई से दिल्ली रोडवेज बस सेवा फिर से शुरू की गई है। इस सेवा से हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली समेत अन्य जनपदों के यात्रियों का सफर आरामदायक होगा। परिवहन विभाग के डिपो इंचार्ज वैभव रघुवंशी ने बताया कि कम लोड फैक्टर के चलते मई में हरदोई से दिल्ली के चल रही वातानुकूलित रोडवेज को बंद किया गया था।

    इस बस को पुन: शुरू किया जा रहा है। बताया कि पहली वातानुकूलित बस सुबह 10 बजे हरदोई डिपो से रवाना होगी, जो हरदोई बाया बरेली होते हुए दिल्ली जाएगी। यही बस रात 10 बजे दिल्ली से हरदोई के लिए वापसी करेगी। दूसरी एसी बस रात 10 बजे हरदोई से वाया बरेली दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगी।

    यह बस अगले दिन सुबह 10 बजे दिल्ली से हरदोई के लिए रवाना होकर वापस हरदोई पहुंचेगी। इस प्रकार यात्रियों को दिन और रात दोनों समय वातानुकूलित रोडवेज मिलेगी, जिससे उनकी यात्रा सुगम होगी।

    बताया कि बस सेवा दोबारा शुरू होने से दिल्ली जाने वाले नौकरीपेशा लोगों, छात्रों, व्यापारियों और अन्य यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। साथ ही बरेली मार्ग से यात्रा करने वाले यात्रियों को भी बेहतर और समयबद्ध परिवहन सुविधा का लाभ मिलेगा।

    यह भी पढ़ें- हरदोई में 48 साल बाद हुआ न्याय, चुनावी हिंसा मामले में 3 आरोपी बरी, गवाह मुकरने पर सुनाया गया फैसला

    खबरें और भी