विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गंगा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा: ड्राइवर को झपकी आने से पलटी डबल डेकर बस, 8 यात्री घायल

Published: Mon, 07 Sep 2026 03:27 PM (IST)

हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे पर चालक को झपकी आने से चंडीगढ़ से गोरखपुर जा रही डबल डेकर बस पलट गई। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. चालक को झपकी आने से डबल डेकर बस पलटी।

  2. गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसे में आठ यात्री घायल हुए।

  3. दो गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज हरदोई भेजा गया।

जागरण संवाददाता, हरदोई। चंडीगढ़ से गोरखपुर जा रही डबल डेकर बस सोमवार रात करीब साढ़े तीन बजे चालक को झपकी आने से गंगा एक्सप्रेसवे के 355 माइलस्टोन के पास अनियंत्रित होकर बीच की नाली में पलट गई।

हादसे के समय अधिकांश यात्री सो रहे थे। बस के पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और एक्सप्रेसवे टीम ने घायलों को बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया।

हादसे में मनोज निवासी तेलीबाग, सैय्यद अली, उनकी पत्नी शाहीन निवासी ठाकुरगंज, लखनऊ, अंकित निवासी झुंझुनूं राजस्थान, आदित्य निवासी बसंतपुरवा लखनऊ, गणेश गुप्ता निवासी साहबगंज लखनऊ तथा एलन सिंह और उनकी पत्नी भगवती निवासी शिवमऊ, फर्रुखाबाद घायल हो गए।

सभी घायलों को पुलिस और एक्सप्रेसवे टीम ने वाहनों से सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। मनोज और शाहीन की हालत गंभीर होने पर दोनों को मेडिकल कालेज हरदोई रेफर कर दिया। अन्य घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

हादसे के बाद बस चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया। कोतवाल मनोज सिंह ने बताया कि हादसे में आठ यात्री घायल हुए थे। इनमें दो की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें मेडिकल कॉलेज हरदोई भेजा गया, जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस चालक की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें- इटावा में डबल डेकर बस में लगी भीषण आग, 40 यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; दिल्ली से हमीरपुर जा रही थी