विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्याज से लेकर चीनी, सरसों तेल के दाम बढ़े, हरदोई में त्योहारों पर बढ़ा घरेलू खर्च

Published: Wed, 26 Aug 2026 03:56 PM (IST)

रक्षाबंधन और जन्माष्टमी से पहले हरदोई में महंगाई ने घरों का बजट बिगाड़ दिया है। चीनी, प्याज, सरसों तेल और ...और पढ़ें

हरदोई में तेजी से बढ़े दामों ने बिगाड़ा बजट।

हरदोई में तेजी से बढ़े दामों ने बिगाड़ा बजट।

HighLights

  1. रक्षाबंधन-जन्माष्टमी से पहले हरदोई में महंगाई बढ़ी।

  2. चीनी, प्याज, सरसों तेल और सब्जियों के दाम बढ़े।

  3. मध्यमवर्गीय परिवारों का मासिक बजट बुरी तरह प्रभावित।

जागरण संवाददाता, हरदोई। रक्षाबंधन और जन्माष्टमी से पहले महंगाई ने घरों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। प्याज से लेकर हरी सब्जियों तक के दाम बढ़ने के साथ ही चीनी, आटा, दाल, सरसों तेल आदि की कीमतों में भी तेजी आई है। सबसे अधिक असर चीनी के बढ़े दामों का दिखाई दे रहा है। करीब एक माह पहले 45 रुपये किलो बिक रही चीनी अब खुदरा बाजार में करीब 65 रुपये किलो तक पहुंच गई है।

थोक बाजार में चीनी का भाव 6,400 रुपये प्रति क्विंटल पहुंचने से खुदरा बाजार में भी तेजी आई है। त्योहार के दौरान मिठाई, पकवान और अन्य व्यंजनों में चीनी की खपत बढ़ने के कारण उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। वहीं प्याज की कीमतों में तेजी ने गृहणियों की परेशानी बढ़ा दी है।

आलू, टमाटर, हरी मिर्च समेत कई सब्जियों के भाव में भी उतार-चढ़ाव बना हुआ है। रोजमर्रा की रसोई में इस्तेमाल होने वाली सब्जियों के दाम बढ़ने से परिवारों का दैनिक खर्च प्रभावित हुआ है। इसके अलावा आटा, दाल और चावल के दाम भी ब्रांड और गुणवत्ता के अनुसार अलग-अलग हैं।

सरसों तेल की कीमतें भी पिछले माह की तुलना में वृद्धि हुई है। महंगाई का सबसे अधिक असर मध्यमवर्गीय परिवारों पर पड़ रहा है। पहले से तय मासिक बजट में राशन और रसोई के सामान पर होने वाला खर्च बढ़ने से परिवारों को अन्य जरूरतों में कटौती करनी पड़ रही है। गृहणियों का कहना है कि त्योहारों पर सामान की खरीदारी जरूरी है, लेकिन लगातार बढ़ते दामों के कारण सीमित बजट में घर चलाना मुश्किल होता जा रहा है।

सब्जियों के भाव एक नजर में

सब्जियों के भाव एक नजर में

सब्जी का नाम बाजार भाव
आलू 20 रुपये किलो
टमाटर 40 रुपये प्रति किलो
तरोई 40 रुपये प्रति किलो
भिंडी 40 रुपये प्रति किलो
करेला 40 रुपये किलो
गोभी 80 रुपये किलो
पत्तागोभी 60 रुपये किलो
पालक 60 रुपये किलो
परवल 80 रुपये किलो
बैगन 50 रुपये किलो
प्याज 50 से 60 रुपये किलो
लौकी 30 रुपये किलो
अरबी 60 रुपये किलो


किराना सामान का भाव

सामान पिछले माह का भाव वर्तमान भाव
चीनी 45 रुपये प्रति किलो 65 रुपये प्रति किलो
गुड़ 70 रुपये प्रति किलो 80 रुपये प्रति किलो
आटा 32 रुपये प्रति किलो 32 रुपये प्रति किलो
चावल 40 से 45 रुपये किलो 42 से 50 रुपये प्रति किलो
अरहर दाल 110 रुपये प्रति किलो 120 रुपये प्रति किलो
मसूर दाल 90 रुपये प्रति किलो 90 रुपये प्रति किलो
बेसन 90 रुपये प्रति किलो 100 रुपये प्रति किलो
मैदा 35 रुपये प्रति किलो 35 रुपये प्रति किलो
सरसों तेल 180 रुपये प्रति किलो 210 रुपये प्रति किलो
रिफाइंड 135 रुपये प्रति लीटर 140 रुपये प्रति लीटर

यह भी पढ़ें- हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे पर तेलंगाना से बरेली जा रहा परिवार हादसे का शिकार, चालक की मौत