Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरदोई के राजकीय इंटर कॉलेज में मार्च तक तैयार होगा मिनी स्टेडियम, 4.92 करोड़ से मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

    Updated: Wed, 29 Jul 2026 04:49 PM (IST)

    हरदोई के राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) में 4.92 करोड़ रुपये की लागत से मिनी स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इसका लक्ष्य मार्च 2027 तक पूरा क ...और पढ़ें

    इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

    इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

    HighLights

    1. हरदोई जीआईसी में मिनी स्टेडियम निर्माण कार्य ने पकड़ी रफ्तार।

    2. परियोजना के लिए 4.92 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति मिली।

    3. मार्च 2027 तक छात्रों को मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं।

    जागरण संवाददाता, हरदोई। माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों की खेल प्रतिभाओं को अब अभ्यास के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। राजकीय इंटर कालेज (जीआईसी) हरदोई परिसर में इंडोर मिनी स्टेडियम निर्माण कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। शासन ने इस परियोजना के लिए चार करोड़ 92 लाख रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है और निर्माण कार्य को मार्च 2027 तक पूरा कराने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

    इससे छात्रों को आधुनिक खेल सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध हो सकेंगी।माध्यमिक शिक्षा विभाग विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी दक्ष बनाने पर विशेष जोर दे रहा है। इसी उद्देश्य से जीआईसी में मिनी स्टेडियम निर्माण की योजना शुरू की है। निर्माण कार्य के लिए सीएनडीएस को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है।

    दो करोड़ 16 लाख जारी

    प्रथम किस्त के रूप में दो करोड़ 16 लाख रुपये जारी होने के बाद निर्माण कार्य ने तेजी पकड़ ली है। स्टेडियम बनने के बाद जीआईसी के विद्यार्थियों को विद्यालय परिसर में ही नियमित प्रशिक्षण, अभ्यास और विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं की तैयारी का अवसर मिलेगा।

    अभी तक कई छात्रों को अभ्यास के लिए शहर से करीब तीन किलोमीटर दूर स्पोर्ट्स स्टेडियम जाना पड़ता है। इस परियोजना का लाभ केवल विद्यालय के छात्रों को मिलेगा। वह प्रशिक्षण के साथ अभ्यास भी कर सकेंगे।



    प्रोजेक्ट अलंकार के तहत जीआईसी में मिनी स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा है, जिसमें आधुनिक खेल संसाधन उपलब्ध होंगे। मिनी स्टेडियम निर्माण से विद्यार्थियों में खेलों के प्रति रुचि बढ़ेगी और वे राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने के लिए बेहतर तैयारी कर सकेंगे। इसका निर्माण मार्च 2027 तक पूरा कराने का लक्ष्य दिया गया है। - अरविंद कुमार पाठक, जिला विद्यालय निरीक्षक, हरदोई

    खबरें और भी