विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरदोई : अब Gen Z से संवाद करेंगे IAS-IPS अधिकारी, नई पीढ़ी को बताएंगे सफलता का मंत्र

Updated: Wed, 19 Aug 2026 06:33 PM (GMT+05:30)

हरदोई में अब आईएएस-आईपीएस अधिकारी हर महीने इंटर कॉलेजों का दौरा कर छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं और करियर के लिए मार्गदर्शन देंगे।

News Article Hero Image

HighLights

  1. आईएएस-आईपीएस अधिकारी हर महीने करेंगे इंटर कॉलेज का भ्रमण।

  2. प्रतियोगी परीक्षाओं, करियर और समय प्रबंधन पर देंगे मार्गदर्शन।

  3. छात्रों को सीधे संवाद और सवाल-जवाब का मिलेगा अवसर।

जागरण संवाददाता, हरदोई। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अब वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों से सीधे संवाद का अवसर मिलेगा आइएएस, आइपीएस और आइएफएस अधिकारी हर महीने कम से कम एक इंटर कालेज का भ्रमण कर छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन करेंगे। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, करियर और समय प्रबंधन से जुड़े सवालों के व्यावहारिक जवाब उपलब्ध कराना है।

नई व्यवस्था के तहत अधिकारियों को महीने में कम से कम एक बार विद्यालय पहुंचना होगा। यह व्यवस्था सरकारी, सहायता प्राप्त और बड़े निजी विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगी। अधिकारियों के विद्यालय भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों से सीधे संवाद किया जाएगा, जिससे उन्हें प्रशासनिक सेवा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से जुड़े अपने सवाल पूछने का अवसर मिलेगा।

जिलाधिकारी अनुनय झा ने बताया कि इस नई व्यवस्था से छात्र-छात्राओं के संवाद में बहुत सी बातें निकल कर आएंगी। मुख्य सचिव के निर्देश के बाद जिले में इस व्यवस्था को प्रभावी बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि वरिष्ठ अधिकारियों का नियमित मार्गदर्शन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए नई दिशा देने वाला साबित होगा।

सवालों के जवाब से दूर होगी उलझन

अक्सर विद्यालयों में होने वाले कार्यक्रम लंबे भाषणों तक सीमित रह जाते हैं और विद्यार्थियों को अपनी जिज्ञासाएं रखने का पर्याप्त अवसर नहीं मिल पाता। नई व्यवस्था में इस पहलू पर विशेष ध्यान दिया गया है। अधिकारियों के सत्र में लंबे भाषणों के बजाय सवाल-जवाब को प्राथमिकता दी जाएगी। छात्र बिना झिझक अपनी समस्याएं और जिज्ञासाएं अधिकारियों के सामने रख सकेंगे।

अनुभव से मिलेगी तैयारी की दिशा

यूपीएससी और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की रणनीति, पढ़ाई का बेहतर तरीका, टाइम मैनेजमेंट और करियर चयन जैसे विषयों पर अधिकारी अपने अनुभव साझा करेंगे।

यह भी पढ़ें- अब ई-कॉमिक्स से आसान होगी मैथ-साइंस की पढ़ाई, बच्चे रटकर नहीं; डिजिटल एक्टिविटी से समझेंगे कठिन कॉन्सेप्ट

इससे विद्यार्थियों को किताबी जानकारी के साथ प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी की व्यावहारिक समझ भी मिलेगी। अधिकारियों से सीधा संवाद विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने और उन्हें लक्ष्य के प्रति गंभीर बनाने में भी मददगार होगा।