Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरदोई : प्रेमिका के गांव में जाकर युवक ने फंदा लगाकर दी जान, पास में ही पड़ी मिली साइकिल

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 05:29 PM (IST)

    हरदोई में एक युवक का शव प्रेमिका के गांव के पास पेड़ से लटका मिला, जिससे प्रेम-प्रसंग के चलते आत्महत्या का संदेह है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. युवक का शव प्रेमिका के गांव के पास पेड़ से लटका मिला।

    2. पुलिस ने प्रेम-प्रसंग में आत्महत्या की आशंका जताई है।

    3. दो साल पहले भी युवक ने आत्मघाती प्रयास किया था।

    संवाद सूत्र, शाहाबाद। घर से बुधवार को साइकिल से निकले युवक का शव गुरुवार की सुबह मझिला क्षेत्र में प्रेमिका के गांव के बाहर पेड़ में संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। पास में ही साइकिल पड़ी मिली। पुलिस ने घटना की जांच की। फारेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाने को नमूने लिए हैं।

    बेहटागोकुल के ग्राम मानपुर के विकास का शव गुरुवार की सुबह मझिला के ग्राम कुम्हरुआ के निकट पेड़ में फंदे से लटका मिला। कुछ दूरी पर उसकी साइकिल पड़ी मिली। कुछ ही देर में स्वजन मौके पर पहुंच गए। वह लोगों ने शव की पहचान की। स्वजन घटना के बारे में अभी कुछ नहीं बोल रहे हैं। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि पहले विकास दिल्ली में निजी कंपनी में काम करता था।

    प्रेमिका के गांव जाकर की आत्महत्या 

    वहीं, मझिला के ग्राम कुम्हरुआ की एक महिला से उसका संपर्क हो गया था। तब से दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दो वर्ष पहले कुम्हरुआ गांव जाकर विकास ने ब्लेड से खुद का गला रेतने का प्रयास किया था। हालांकि उसमें स्वजन ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। विकास प्रेमिका से मिलने उसके गांव गया, वहीं जाकर आत्महत्या कर ली।

    यह भी पढ़ें- देवरिया : जेल में निरुद्ध बंदी की हालत बिगड़ी, मेडिकल कॉलेज ले जाते वक्त रास्ते में हुई मौत

    फिलहाल स्वजन अभी इस बात पर कुछ नहीं कह रहे हैं। विकास अविवाहित थे। तीन भाई-बहनों में छोटे थे। पिता बाबूराम गांव में साइकिल के टायर की दुकान चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। थाना प्रभारी वीर बहादुर सिंह ने बताया कि मामला आत्महत्या का है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    खबरें और भी