पीएम आवास योजना शहरी में 6,241 आवेदक मिले अपात्र, हरदोई में 8,345 लोगों को मिलेगा लाभ
हरदोई में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत 8,345 आवेदक पात्र पाए गए हैं, जबकि 6,241 अपात्र घोषित किए गए हैं। 5,322 लाभार्थियों को पहली किस्त मिल चु ...और पढ़ें

पीएम आवास योजना शहरी में 6,241 आवेदक मिले अपात्र।
HighLights
हरदोई में 8,345 आवेदक पीएम आवास योजना के पात्र।
6,241 आवेदक विभिन्न कारणों से अपात्र पाए गए।
5,322 लाभार्थियों को पहली किस्त मिली, निर्माण शुरू।
जागरण संवाददाता, हरदोई। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत गरीब परिवार अपने पक्के घर के सपने को पूरा करने की उम्मीद लगाए हुए हैं। योजनांतर्गत जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) ने 20,837 आवेदकों के सत्यापन के लिए पत्रावलियां तहसीलों को भेजी थी, जिसमें से 8,345 आवेदक पात्र पाए गए हैं, जबकि 6,241 आवेदक अपात्र पाए गए। अपात्रों की आवास पाने की उम्मीदों पर पानी फिर गया है।
वहीं 6,251 आवेदकों के अभिलेखों का सत्यापन लंबित हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत पात्र लाभार्थियों को तीन किस्तों में ढाई लाख रुपये आवंटित किए जाते हैं। जनपद में सात नगर पालिका परिषद और छह नगर पंचायतें हैं। इन नगर पालिका व नगर पंचायतों से 32,752 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा की ओर से प्राप्त आवेदनों का चरणबद्ध तरीके से सत्यापन कराया जा रहा है। अब तक 20,837 आवेदनों की पत्रावली जांच के लिए संबंधित तहसीलों को भेजी गई थी, जिसमें 6,251 आवेदकों की जांच लंबित है, जबकि तहसील स्तर पर हुई जांच में 8,345 आवेदन पात्र और 6,241 आवेदन अपात्र पाए गए हैं।
अधिकारियों का कहना है कि पात्र पाए गए आवेदकों में से 5,322 लाभार्थियों के आवेदन स्वीकृत कर दिए गए हैं। इनके बैंक खातों में प्रथम किस्त के रूप में एक-एक लाख रुपये भेजे जा चुके हैं। लाभार्थियों ने आवास निर्माण शुरू करा दिया है। शेष पात्र लाभार्थियों को जल्द ही प्रथम किस्त भेजी जाएगी।
खबरें और भी
अपात्र होने के प्रमुख कारण
सत्यापन के दौरान कई आवेदक योजना की पात्रता शर्तों पर खरे नहीं उतर सके। इनमें पहले से पक्का मकान होना, आय एवं संपत्ति संबंधी मानकों का पूरा न होना, अभिलेखों में त्रुटियां व अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ पहले से प्राप्त होना जैसे कारण प्रमुख रहे। ऐसे आवेदकों के आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं।
डूडा के आंकड़ों पर नजर
- कुल प्राप्त आवेदन: 32,752
- तहसीलों को सत्यापन के लिए भेजे गए आवेदन: 20,837
- पात्र पाए गए आवेदन: 8,345
- अपात्र पाए गए आवेदन: 6,241
- लंबित आवेदन: 6,251
- स्वीकृत लाभार्थी: 5,322