महिला से कुंडल लूटने वाले 2 बदमाशों को हरदोई पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा, एक के पैर में लगी गोली
हरदोई में पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी और उसका साथी गिरफ्तार कर लिया गया। ...और पढ़ें
-1761109461992-1778754832414_m.webp)
प्रतीकात्मक तस्वीर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, जागरण, हरदोई। 29 अप्रैल को बेटे के साथ शादी में शामिल होने जा रही महिला के झाले नोचकर भागे बदमाशों की बुधवार रात सांडी पुलिस से मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया।
वहीं भागते समय पुलिस ने दूसरे साथी को गिरफ्तार कर लिया। एक सिपाही को भी चोटें आईं। पुलिस ने बदमाशों के पास से लूटे झाले व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।
सांडी के ग्राम नेकपुर हातिमपुर की सुजाता 29 अप्रैल बहन सविता और बेटे अमित के साथ बाइक पर सवार होकर रिश्तेदारी में एक बरात में शामिल होने जा रही थी। सैतिया पुर गांव के निकट पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने सुजाता के दाहिने कान से झाला नोच कर फरार हो गए थे।
पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस की टीमें आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगीं थी। घटना के बाद से पुलिस टीमों ने एक दर्जन से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पुलिस ने आराेपितों की पहचान की।
इसके बाद बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीमें प्रयासरत थीं। बुधवार की रात पुलिस टीमें संदिग्धों की तलाश कर रहीं थी। इसी दौरान बघौली मार्गपर ईंट भट्ठा के पास बाइक से आ रहे संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर आरोपित बाइक मोड़कर भागने की कोशिश करने लगे।
खबरें और भी
पुलिस टीम ने घेराबंदी करने का प्रयास किया तो पुलिस पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की तरफ से हुई फायरिंग में देहात कोतवाली के ग्राम गोदाई मजरा नयागांव के शीलू के दाहिने पैर में गोली लगी। उसी के गांव के दूसरे आरोपित अमित को पुलिस ने भागते समय गिरफ्तार कर लिया।
मुठभेड़ में सिपाही बृजेश शुक्ला को भी चोटें आईं। पुलिस ने आरोपितों के पास से लूटा झाला और घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की बरामद की। थाना प्रभारी शुभम यादव ने बताया कि आरोपितों से पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया जाएगा।