विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेलवे ने किया बड़ा बदलाव, अब प्राइवेट कंपनी संभालेगी पूछताछ और सहयोग केंद्र की कमान

Published: Tue, 18 Aug 2026 04:24 PM (IST)

हरदोई रेलवे स्टेशन पर पूछताछ और सहयोग केंद्र का संचालन अब निजी कंपनी मेघा कंस्ट्रक्शन करेगी, जो 25 अगस्त से ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. हरदोई रेलवे सहयोग केंद्र का निजीकरण।

  2. हैदराबाद की मेघा कंस्ट्रक्शन को जिम्मेदारी।

  3. 25 अगस्त से कंपनी संभालेगी संचालन।

जागरण संवाददाता, हरदोई। हरदोई रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को जानकारी और सहायता उपलब्ध कराने वाला सहयोग केंद्र अब रेलवे कर्मचारियों के बजाय निजी कंपनी के जिम्मे होगा। स्टेशन की सफाई व्यवस्था के बाद अब पूछताछ एवं सहयोग केंद्र के संचालन की जिम्मेदारी भी निजी क्षेत्र को सौंप दी गई है। हैदराबाद की मेघा कंस्ट्रक्शन को यह जिम्मेदारी मिली है और 25 अगस्त से कंपनी आधिकारिक तौर पर केंद्र का संचालन शुरू करेगी।

रेलवे स्टेशन पर कंपनी की ओर से तीन कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। फिलहाल ये कर्मचारी स्टेशन पर पहुंचकर सहयोग केंद्र का हैंडओवर लेने की प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं। साथ ही रेलवे कर्मचारियों से केंद्र के कामकाज की जानकारी भी हासिल कर रहे हैं, ताकि व्यवस्था संभालने के बाद यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो। अब तक सहयोग केंद्र का संचालन रेलवे के कर्मचारियों के माध्यम से किया जाता था।

जरूरत के अनुसार दी जाती है सहायता

यहां यात्रियों को ट्रेनों के समय, प्लेटफार्म, टिकट और रेलवे से जुड़ी दूसरी जानकारियां उपलब्ध कराने के साथ जरूरत के अनुसार सहायता भी दी जाती थी। रेलवे कर्मचारियों पर सहयोग केंद्र की जिम्मेदारी होने के कारण कई बार उन्हें स्टेशन के दूसरे जरूरी कार्यों के साथ तालमेल बैठाना पड़ता था।

यह भी पढ़ें- CM योगी ने PRD जवानों को दिया बड़ा तोहफा, प्रदेश के 31000 तो हरदोई के 622 जवानों का बढ़ाया दैनिक ड्यूटी भत्ता

रेलवे से जुड़े लोगों के मुताबिक सहयोग केंद्र की जिम्मेदारी निजी कंपनी को दिए जाने से विभागीय कर्मचारियों को दूसरे कार्यों के लिए अधिक समय मिल सकेगा।

खासकर ट्रेनों और प्लेटफार्म पर टिकट जांच जैसी व्यवस्थाओं को इससे मजबूती मिलने की उम्मीद है। अभी सहयोग केंद्र संभालने वाले कर्मचारियों को कई बार अन्य जिम्मेदारियों के बीच समय बांटना पड़ता था, जिसका असर टिकट जांच व्यवस्था पर भी पड़ने की बात सामने आती रही है।