हरदोई के नगर पालिका में शामिल 17 गांव का होगा विद्युतीकरण, प्रस्ताव को मिली मंजूरी
शाहाबाद नगर पालिका बोर्ड की बैठक में 17 गांवों के विद्युतीकरण के प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। इसके साथ ही ...और पढ़ें

नगर पालिका में शामिल 17 गांव में होगा विद्युतीकरण। AI जेनरेटेड फोटो
HighLights
17 गांवों के विद्युतीकरण प्रस्ताव को बोर्ड ने दी मंजूरी।
100 बेड अस्पताल के लिए भूमि उपलब्ध कराने का निर्णय।
अवैध अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई का प्रस्ताव भी पारित।
संवाद सूत्र, शाहाबाद। नगरपालिका परिषद बोर्ड की बैठक गुरुवार को पालिका सभागार में अध्यक्ष नसरीन बानो की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान नगर पालिका परिषद में जुड़े 17 गांवों में विद्युतीकरण कराने, सौ बेड अस्पताल के लिए भूमि उपलब्ध कराने के साथ ही कई प्रस्ताव उपस्थित सभासदों ने ध्वनि मत से पारित कर दिए।
इसके साथ ही 251 मान चित्रों को स्वीकृति दी गई। सरकारी भूमि,नाली और नालों पर अवैध अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा आर्थिक दंड निर्धारित करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। सब्जी मंडी को नवीन गल्ला मंडी से हटाकर घंटाघर के निकट स्थित गांधी मार्केट में पुनः स्थापित करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।
नगर पालिका परिषद क्षेत्र के अंतर्गत सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए यूजर चार्ज निर्धारित करने संबंधी प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। पालिका द्वारा शव वाहन क्रय किए जाने का निर्णय लिया गया।
पालिकाध्यक्ष नसरीन बानो ने कहा कि नगर के सभी वार्डों में बिना किसी भेदभाव के प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य कराए जा रहे हैं। साफ सफाई और प्रकाश व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सभी कर्मचारी अपने दायित्व का निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ करें इसमें किसी प्रकार की कोताही और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस मौके पर प्रभारी अधिशासी अधिकारी विजय कृष्ण यादव सभासद अतुल मिश्रा, इमरान खां, रिजवान अली, सुभाष रस्तोगी, यदुवीर सिंह, महेंद्र वाल्मीकि, रतिराम, साजिद, आदित्य गौतम, फूल मियां, अहिवरन, अजीत कुमार, जिया जुनैद, पूनम गुप्ता, शैलकुमारी, अनिता देवी, सुष्मिता, गुलशन, महनूर जबी, नैना कुशवाहा मौजूद रहे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।