हरदोई में कंपनी संचालक पर 21.87 लाख की ठगी करने पर FIR दर्ज, फर्जी चेक देने का आरोप
हरदोई में एक सोलर प्लांट फर्म के संचालक पर 21.87 लाख रुपये की ठगी और फर्जी चेक देने का आरोप लगा है। पीड़ित व्यवसायी की शिकायत पर शहर कोतवाली पुलिस ने ...और पढ़ें

HighLights
सोलर फर्म संचालक पर 21.87 लाख रुपये की ठगी का आरोप।
व्यवसायी को फर्जी चेक थमाए, जो बैंक में अस्वीकृत हुए।
हरदोई शहर कोतवाली में धोखाधड़ी का मामला दर्ज, जांच जारी।
जागरण संवाददाता, हरदोई। सोलर प्लांट फर्म के संचालक पर एक व्यवसाई ने 21.87 लाख रुपये ठगी ने और फर्जी चेक थमाने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस ने फर्म संचालक के विरुद्ध धोखाधड़ी की एफआइआर दर्ज की है।
टड़ियावां के ग्राम सैदापुर के देव शुक्ला ने दिए शिकायत पत्र में बताया कि शहर के मुहल्ला वैटगंज निवासी अशोक श्रीवास्तव, एप्पल सोलर एनर्जी नाम से कारोबार करते हैं। उन्होंने हरदोई समेत आसपास के जिलों में सोलर प्रोजेक्ट दिलाने का आश्वासन दिया था। इसी सिलसिले में माल की आपूर्ति के लिए दो अलग-अलग कोटेशन तैयार किए गए, जिनकी कुल कीमत 21,87,904 रुपये बताई गई।
शिकायत में क्या बताया गया?
शिकायत के अनुसार, 20 जनवरी 2026 को देव शुक्ला ने अपनी फर्म के खाते से आरटीजीएस के माध्यम से 21,87,000 रुपये आरोपी की फर्म के बैंक खाते में भेज दिए। भुगतान मिलने के बाद भी तय समय पर सोलर सामग्री उपलब्ध नहीं कराई गई। आरोप है कि आरोपित लगातार अलग-अलग कारण बताकर आपूर्ति को टालता रहा।
जब काफी समय बीतने के बाद भी न तो माल मिला और न ही धनराशि वापस की गई, तब पीड़ित ने अपने पैसे लौटाने की मांग की। इस पर आरोपी ने 5-5 लाख रुपये के चार चेक दिए, लेकिन बैंक में प्रस्तुत करने पर सभी चेक ''स्टाप पेमेंट'' के कारण अस्वीकृत हो गए। इससे कारोबारी को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। पीड़ित ने बताया कि उसने पहले शहर कोतवाली और जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से भी शिकायत की थी, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई।
खबरें और भी
इसके बाद दोबारा प्रार्थना पत्र देने पर मंगलवार शाम शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया।शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। सभी दस्तावेजों, बैंक लेनदेन और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।