हरदोई में मौजूद होने के बाद भी वोटर लिस्ट से कट गए ग्रामीणों के नाम, प्रधान और BLO पर लगा आरोप
हरदोई के अतरौली स्थित श्यामदासपुर और ढिकुन्नी गांवों में 97 लोगों के नाम अंतिम मतदाता सूची से काट दिए गए हैं। ग्रामीणों ने प्रधान और बीएलओ पर चुनावी र ...और पढ़ें

गांव में मौजूद होने के बाद भी वोटर लिस्ट से कट गए ग्रामीणों के नाम।
HighLights
हरदोई में 97 ग्रामीणों के नाम मतदाता सूची से कटे।
प्रधान और बीएलओ पर चुनावी रंजिश का आरोप।
ग्रामीणों ने कोर्ट जाने की चेतावनी दी है।
संवाद सूत्र, भरावन। अतरौली के श्यामदासपुर, ढिकुन्नी गांव में रह रहे 97 लोगों के नाम अंतिम मतदाता सूची से बीएलओ ने काट दिए। श्यामदासपुर के 47 ग्रामीणों ने प्रधान पर मतदाता सूची से नाम कटवाए जाने का आरोप लगाया है, वहीं ढिकुन्नी की प्रधान कीर्ति पांडे ने 50 नाम कट जाने व 70 नये नाम बढ़ने की शिकायत जिलाधिकारी से की है।
श्यामदासपुर निवासी सरिता, सोनम, माया, राजेश, रामू, मुन्नी, रामपाल, नीरज सर्वेश, मुकेश, रमेश, रामपति, सरला, रामजी, अशोक, रामस्वरूप, संतोष, शिवम, रामप्यारी, आशीष, फूलमती, सोनम, सुधीर, बबलू, राधा, नागेश्वर सहित 47 ग्रामीण गांव में ही रह रहे हैं। दावा है कि अन्य जगह कहीं भी वोट नहीं हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधानी का चुनाव जीतने के बाद श्री प्रकाश ने दांव पेंच खेलते हुए बीएलओ से सांठ गांठ करते हुए अंतिम मतदाता सूची से नाम कटवा दिए हैं, वहीं ढिकुन्नी ग्राम पंचायत की प्रधान कीर्ति पांडे ने बताया कि उनके परिवार सहित समर्थकों की 50 वोट काट दी गई हैं और 70 नये नाम जोड़े गए हैं।
यह भी पढ़ें- गाजीपुर में फाइनेंस कंपनी के आफिस में कर्मचारी का फंंदे पर लटका मिला शव, पुलिस संदिग्ध मामले की जांच में जुटी
बीएलओ द्वारा किया गया यह कार्य सरकारी सिस्टम की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़ा कर रहा है। प्रधान ने कहा यदि जिले स्तर से जल्द ही निर्णय नहीं हुआ तो कोर्ट का दरवाजा खटखटाने को विवश होंगी।
क्या बोले ग्रामीण
हमेशा गांव में ही रहते हैं, बीएलओ से कई बार मुलाकात भी हुईं, तो बीएलओ ने लिस्ट में नाम होने की बात कही थी, सूची प्रकाशन के बाद नाम गायब हो गया। पूर्व में हुए प्रधानी के चुनाव के समय श्री प्रकाश पाल का साथ नहीं दिया था, इस वजह से नाम कटवा दिया। -विजय पाल, श्यामदासपुर।
परिवार के साथ श्यामदासपुर में रहते हैं। पति समेत स्वजन अक्सर अध्यापकों से मिलते रहते हैं। जीते प्रधान ने चुनाव की रंजिश में नाम कटवा दिया है। यदि अधिकारी नहीं सुनेंगे तो ग्रामीणों के साथ हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। -रामप्यारी, श्यामदासपुर।
करीब 60 वर्षों से पूरे परिवार के साथ हमेशा वोट डालते आए हैं, 2025 की मतदाता सूची 125 पर नाम अंकित है, वर्ष 2026 की प्रकाशित सूची से बीएलओ ने नाम काटते हुए मताधिकार से वंचित कर दिया है। -मिथिलेश, ढिकुन्नी।
पूर्व की निर्वाचक नामावली में सब के नाम थे, हर वर्ष वोट भी डालते थे। इस बार बनी लिस्ट से गायब नाम देखकर सरकारी तंत्र से भरोसा ही उठ गया है। यदि जल्द ही नाम नहीं बढ़ाया गया तो कोर्ट का सहारा लेंगे। -सुनीत तिवारी, ढिकुन्नी।