Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    DJ बंद हुआ तो अखाड़ा बन गया शादी का मंडप: हरदोई में दूल्हे और उसके भाइयों को जमकर पीटा, बैरंग लाैटी बरात

    Updated: Sat, 16 May 2026 04:02 PM (IST)

    हरदोई में डीजे म्यूजिक बंद करने पर बरातियों और ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया, जिसमें दूल्हा और उसके दो भाई घायल हो गए। ...और पढ़ें

    एआई जेनेरेटड तस्वीर

    एआई जेनेरेटड तस्वीर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, हरदोई। बरात में डीजे म्यूजिक बंद करने पर बरातियों व ग्रामीणों में विवाद हो गया। विवाद में हुई मारपीट में दूल्हा व उसके दो भाई घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूल्हा व उसके भाइयों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया।

    प्राथमिक उपचार के बाद दूल्हा बरात लेकर बैरंग लौट गया। पुलिस ने दुल्हन के पिता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    सांडी के ग्राम जजवासी के शोभित की शादी टड़ियावां के ग्राम कनकोहरीपुरवा में तय हुई थी। शुक्रवार रात बरात आई थी। द्वारचार की रस्म पूरी हो गई। जयमाल के दौरान दूल्हे के पिता महेंद्र ने डीजे म्यूजिक बंद कर दिया। जिस पर गुस्साए कनकोहरीपुरवा के कुलदीप, राहुल, शिवा, अजय ने डीजे बंद करने का विरोध किया। इस बात पर कहासुनी शुरू हो गई।

    दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। मारपीट में दूल्हे के अलावा उसके भाई मनीष और चचेरे भाई विशाल घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलाें को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया। चिकित्सक ने मनीष की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया।

    बरात में हुई मारपीट से नाराज दूल्हा रात में बरात लेकर बैरंग लौट गया। दुल्हन के पिता का आरोप है कि बरातियों के साथ मारपीट करने वाले आरोपित नशे में थे। नशे में वह लोगों ने बरात में उत्पात मचाया।

    खबरें और भी

    दो बीघा भूमि दो लाख रुपये में गिरवी रखकर बेटी की शादी की व्यवस्था की थी। थाना प्रभारी इफ्तियार हुसैन ने बताया कि लड़की के पिता की तहरीर पर हमलावरों के विरुद्ध एफआइआर दर्ज कर जांच की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- महिला से कुंडल लूटने वाले 2 बदमाशों को हरदोई पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा, एक के पैर में लगी गोली