Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरदोई में खेत की रखवाली करने गए युवक पर हमला, पुरानी रंजिश के चलते की हत्या

    Updated: Sat, 25 Jul 2026 12:44 PM (GMT+05:30)

    हरदोई में खेत की रखवाली कर रहे एक युवक शोहित की पुरानी रंजिश के चलते धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि लड़की भगाने में ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. युवक शोहित की धारदार हथियार से हमला कर हत्या।

    2. खेत पर फसल की रखवाली करते समय वारदात।

    3. पुरानी रंजिश और लड़की भगाने का शक कारण।

    जागरण संवाददाता, हरदोई। पुरानी रंजिश में शुक्रवार की रात एक युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। युवक खेत पर फसल की रखवाली करने गया था। उसी समय उसके ऊपर हमला कर दिया गया। पुरानी रंजिश का कारण एक लड़की को भगा ले जाने की शक बताई जा रही है।

    सुरसा थाना क्षेत्र के जीतपुरवा(मजरा खजुरहरा) निवासी शोहित शुक्रवार रात शोहित अपने धान के खेत की रखवाली करने गया था। गांव के बाहर पुलिया के पास पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उस पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमलावरों ने उसकी गर्दन पर सीधा वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    उसके घरवालों का कहना है कि कुछ माह हमलवारों की बहन गांव के ही एक युवक के साथ भाग गई थी। आरोप था कि उन उन लोगों की बहन को युवक के साथ को भगाने में शोहित ने मदद की थी, जिसे लेकर आरोपी पक्ष उससे रंजिश रखने लगा था। शुक्रवार शाम को भी स्थानीय बाजार में दोनों पक्षों के बीच तीखी झड़प और कहासुनी हुई थी, जिसके बाद देर रात इस वारदात को अंजाम दिया गया।

    क्षेत्राधिकारी नगर अजीत सिंह चौहान ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है। परिजनों से तहरीर प्राप्त होते ही सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।

    खबरें और भी